- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
राशि अनुसार बचत कैसे करें?
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रत्न विशेषज्ञ

धन कमाना
कोई धन कमाने से अधिक उसे खर्च करने पर विश्वास करते हैं तो कुछ धन को पूरी तरह बचाकर रखना चाहते हैं। पैसे को खर्च करना और उसकी बचत करना दोनों ही बहुत जरूरी हैं, परंतु अगर धन कमाना हर किसी के लिए संभव नहीं है तो धन का संचय या पैसे जोड़ना भी हर किसी के वश की बात नहीं है।
धन की लालसा
वर्तमान में आजकल हर किसी को धन की लालसा है, हमने अपनी जरूरतों के आयाम को इतना अधिक विशाल कर लिया है कि धन कमाना अब जरूरत से ज्यादा हमारा लालच हो गया है। दुनियां भौतिक हो चुकी है और आज के समय में धन ने रिश्तों का स्थान ले लीया है। आज जिसके पास धन संचय है, वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते है।
एवं बचत
लेकिन अगर आप वाकई धन की बचत यानि की सेविंग्स करने के इच्छुक हैं तो हम आपको आपकी राशि के अनुसार बतातें हैं आपको किस प्रकार या किस तरीके से बचत करनी चाहिए।
आप इसे राशि अनुसार एक ज्योतिषीय सलाह भी मन सकते हैं।
मेष राशि वाले
जहां धन की बात होती है वहां मेष राशि के जातक बिल्कुल अच्छे नहीं होते। इन्हें खरीदारी करने की ऐसी लत होती है कि उसके आगे इन्हें कुछ नहीं दिखता। उन्हें अपने अकारण के खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। आपको एक उपाय करना चाहिए, जब भी आप कुछ खरीदें उसके 24 घंटों के अंदर किसी भी प्रकार का कोई खर्च ना करें। इस समय आपने जो धन बचाया उसे आप अपनी पिगी बैंक या गुल्लक में डालकर बचा सकते हैं।
वृषभ राशि वाले
वृषभ राशि के जातक बहुत जिम्मेदार माने जाते हैं, उन्हें यह अच्छी तरह पता है कि उनके जीवन में पैसे की महत्ता किस हद तक है। वे बचत भी करते हैं लेकिन उससे काम नहीं चलता क्योंकि उन्हें सुख-सुविधा पर पैसा लगाना पसंद है। उन्हें एक उच्चस्तर के मुकाम की आवश्यकता होती है, जिसके लिए वे बहुत धन खर्च करते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो पैस वो आज बचाएंगे वह कल उनके काम आएगा इसलिए जितना हो सके धन की जोड़ते हुए आगे बढ़ें।
मिथुन राशि वाले
मिथुन राशि के जातकों अस्थिर माना जाता है धन के मामले में भी उनका स्वभाव कुछ ऐसा ही है।
कभी-कभी धन को लेकर वे स्वमं को बहुत जिम्मेदार मान लेते हैं और कुछ वैसा व्यवहार भी करते हैं लेकिन अचानक से उन्हें कुछ पसंद आता है और बिना मूल्य की परवाह किए उसे खरीद लेते हैं। आप पैसा बस एक ही प्रकार से बचा सकते हैं, आपको एक रेकरिंग अकाउंट खुलवा लेना चाहिए ताकि पैसा अपने आप आपके मेन अकाउंट से कटकर रेकरिंग में जमा होता रहे।
कर्क राशि वाले
कर्क राशि के जातक बहुत जिम्मेदार माने जाते हैं, उन्हें धन जोड़ने का शौक भी होता है और आदत भी। कर्क राशि के जातक सुरक्षित भविष्य, अपने परिवार और निकट परिजनों को लेकर बहुत गंभीर और संवेदनशील माने जाते हैं। जब इनके बैंक अकाउंट में बहुत सा पैसा होता है तब ये अपने आप को सुरक्षित अनुभव करते हैं, इसलिए कर्क राशि के जातकों को पैसा बचाने की सलाह बिल्कुल नहीं चाहिए। इसके उल्टे इन्हें तो अपने ऊपर धन खर्च करने की आदत डालनी चाहिए।
सिंह राशि वाले
इस राशि के लोग बहुत महत्वकांक्षी और परिश्रमी होते हैं, इसलिए इनके लिए धन की व्यवस्था करना या धन जोड़ना बिल्कुल कठिन कार्य नहीं है। लेकिन इनके लिए एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि इन्हें अपने पास हर प्रकार का गैजेट और लेटेस्ट फैशन का सामान चाहिए। आपको अपनी जरूरतों और महत्वकांक्षाओं में अंतर करना सीख लेना चहिए क्योंकि आपके लिए बचत करने का इससे अच्छा उपाय कोई और नहीं हो सकता।
कन्या राशि वाले
कन्या राशि के लोग परिश्रम करने से कभी पीछे नहीं हटते, उन्हें धन की महत्ता अच्छी तरह पता है, जिस कारण ये अपनी बचत का भी बराबर ध्यान रखते हैं। और यह उनकी विशेषता भी है, लेकिन सही अर्थों में उन्हें अपने जीवन में सुधार हेतु थोड़ा खर्च कर भी लेना चाहिए।
तुला राशि वाले
तुला राशि के जातक जितना अच्छी तरह खर्च करना जानते हैं उतना ही उन्हें बचत करना भी आता हैं। ये लोग अकेला रहना पसंद नहीं करते इसलिए अन्य लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए ये बहुत खर्च कर बैठते हैं। इन्हें अपने लिए एक बजट बना कर चलना चाहिए उसमें अपने खर्चों को जोड़ते हुए उन्हें बचत का हिसाब रखना चाहिए, क्योंकि भविष्य के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण है।
वृश्चिक राशि वाले
वृश्चिक राशि के जातक बचत के हिसाब सेड अच्छे व्यक्ति होते हैं उन्हें खर्च करने की आदत होती ही नहीं। वे एक अच्छे कर्मचारी सिद्ध होते हैं जो किसी भी रूप में अपने खर्च को बचत की तुलना में नहीं बढ़ाते। ये अपने धन के विषय में किसी को नहीं बताते, इसलिए इनकी बचत का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
धनु राशि वाले
धनु राशि के जातक अपनी स्वतंत्रता को सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं और बहुत धुमने वाले होते हैं। उन्हें वस्तु खरीदने से अधिक घूमने का शौक होता है, वे अधिक अनुभव प्राप्त करने में धन व्यय करते हैं। वैसे तो ये एक सकारात्मक बात भी है लेकिन फिर भी भविष्य के लिए आपको अपनी बचत पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। आपको अपने सपने पूरे करने और पैसे की बचत करने के बीच एक सामंजस्य बैठाकर रखना चाहिए।
मकर राशि वाले
मकर राशि के जातक पूरी तरह प्रबंधित, अनुशासित माने जाते हैं, इसी कारण उन्हें धन के मामले में भी कच्चा खिलाड़ी नहीं माना जा सकता। अगर कभी बिना सोचे समझे या लगातार खरीदी करने जैसी बात सामने आए तो इस राशि के जातकों का नंबर एकदम आखिर में आता है।
कुंभ राशि वाले
कुंभ राशि के जातक स्वप्नशील होते हैं और साथ ही इनका दिल भी बहुत बड़ा होता है। लेकिन जब धन की बात आए तो आपको अपने बड़े दिल के साथ दिमाग से भी काम लेना चाहिए। तभी आप अपने लिए कुछ धन जोड़ सकते हैं।
मीन राशि वाले
मीन राशि के जातक कभी भी धन को लेकर लापरवाही का व्यवहार नहीं करते। उनके लिए धन सहेजकर रखने का विषय है, इसलिए वे अपने धन के मामले में ना तो किसी की सुनते हैं और ना ही उन्हें किसी सलाह की आवश्यकता हैं।


