- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
ब्राजील के सबसे बड़े नृत्य समारोह के लिए रणवीर का मल्हारी रीमिक्स!
रणवीर सिंह ने खुद को वैश्विक स्तर पर स्टारडम में तब्दील कर लिया है और प्रवासी और गैर प्रवासी दर्शकों के बीच अपने प्रशंसकों से सराहना प्राप्त की है। हमने उनके स्टारडम और परफॉर्मेंस को अपने गीतों पर डांस करने वाले कलाकारों को लगातार प्रेरित करते देखा है।
और इस बार, अपने आकर्षक संगीत के लिए जाने जाने वाले मशहूर डीजे वेरमोंट को रणवीर के जबरदस्त डांस हिट बाजीराव मस्तानी के मल्हारी से एक नया मिक्स बनाने की प्रेरणा मिली! उन्होंने इस साल की शुरुआत में प्राइया डे प्रातिगी मेंब्राजील के सबसे बड़े नृत्य महोत्सव में से एक, यूनिवर्सल पैरलेलो फेस्टिवल में इस नए मिक्स को रिलीज किया।
फिल्मों में अभूतपूर्व काम के कारण पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक बाजारों में रणवीर की लोकप्रियता बढ़ रही है। केवल नौ वर्षों में ही उन्होंने बॉलीवुड में खुद को एक विश्वसनीय सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया। देश के शीर्ष फिल्म निर्माताओं ने उनके साथ लगातार मिलकर काम किया है और उन फिल्मों ने घरेलू और विदेशी बाजारों में बड़े ब्लॉकबस्टर के रूप में अपनी जगह बनाई है।
राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिम्बा, गली बॉय जैसी फिल्मों के साथ रणवीर की शानदार कामयाबी ने देश औऱ विदेश के बाजारों में उनकी पहुंच औऱ अपील को बढ़ाने का काम किया है।
दिलचस्प रुप से उनके खाते में आंख मारे, नशे सी चढ़ गई, खलीबली, ततड़-ततड़, मेरा वाला डांस, तूने मारी एंट्रियां आदि जैसी कुछ डांस हिट्स भी हैं, और ये गीतकई कलाकारों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त डांस ग्रुप वी अनबीटेबल ने रणबीर के गीतों पर ही डांस कर अमेरिकाज गॉट टैलेंट का खिताब जीता।
यही नहीं कई अन्य लोगों ने भी रचनात्मकता के लिए उनके बड़े और एनर्जेटिक डांस नंबर्स का उपयोग किया है। अब दुनिया के सबसे बड़े नृत्य समारोह में से एक में रणवीर के गीतों को लाने की बारी एक अंतर्राष्ट्रीय डीजे की है।


