- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सैमसंग ने टीवी की नई व आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की
ऑनलाईन शाॅपर्स को बेहतरीन ऑफर्स के साथ द फ्रेम 2020 एवं स्मार्ट टीवी मिलेंगे
भारत, जून। भारत के सबसे बड़े एवं सबसे भरोसेमंद कंज़्यूमर इलेक्ट्राॅनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने आज अपनी नई आॅनलाईन टीवी श्रृंखला प्रस्तुत की। यह इसके चहेते लाईफस्टाईल टीवी, द फ्रेम 2020 एवं 10 नए स्मार्ट टीवी माॅडल्स की अगला संस्करण है। यह श्रृंखला फ्लिपकार्ट, अमेज़न एवं सैमसंग के आॅफिशियल आॅनलाईन स्टोर, सैमसंग शाॅप पर मिलेगी। यह सेल 19 जून, 2020 से शुरू होगी।
द फ्रेम 2020 फ्लिपकार्ट पर मिलेगा, जबकि नई आॅनलाईन स्मार्ट टीवी श्रृखला – 4के यूएचडी, एफएचडी एवं एचडी रेडी टीवी श्रृंखला फ्लिपकार्ट पर ‘गेट मोर फ्राॅम टीवी’ अभियान के तहत तथा अमेज़न पर ‘वंडरटेनमेंट’ अभियान के तहत लाॅन्च की जा रही है।
फ्लिपकार्ट पर द फ्रेम एवं आॅनलाईन स्मार्ट टीवी के लिए सेल के पहले 48 घंटों में अपने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से प्रिपेड भुगतान करने वाले अर्ली बर्ड उपभोक्ताओं को 1500 रु. तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। अमेज़न के उपभोक्ताओं को अपने एसबीआई क्रेडिट कार्ड द्वारा किए गए प्रिपेड भुगतान पर 1000 रु. तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा।
उपभोक्ता आकर्षक नो-काॅस्ट ईएमआई भी प्राप्त कर सकते हैं। द फ्रेम के लिए 24 महीनों की ईएमआई 3125 रु. से शुरू होती है तथा आॅनलाईन स्मार्ट टीवी की नई श्रृंखला के लिए 18 महीनों की ईएमआई 805 रु. से शुरू होती है।
द फ्रेम 2020 सैमसंग की क्रांतिकारी क्यूलेड टेक्नाॅलाॅजी का शानदार उदाहरण है। इसका इनोवेटिव डिज़ाईन उपभोक्ताओं के लिविंग स्पेस एवं एंटेरटेनमेंट के अनुभव को बहुत उत्तम बना देता है। क्यूलेड टेक्नाॅलाॅजी द्वारा खूबसूरत रंग, शानदार काॅन्ट्रैस्ट एवं बेहतरीन डिटेल्स उत्पन्न होती हैं तथा 100 प्रतिशत कलर वाॅल्यूम प्राप्त होता है।
द फ्रेम की अद्वितीय विशेषता यह है कि इसे जब टीवी के रूप में इस्तेमाल न किया जा रहा हो, तब आप इसे आर्ट मोड में परिवर्तित कर एक पिक्चर फ्रेम बना सकते हैं, जो दुनिया भर से 1200 डिजिटल आर्ट फाॅर्म प्रदर्शित करता है और आपके लिविंग स्पेस को एक आर्ट गैलरी बना देता है। दिन के अलग अलग समय जिस प्रकार फ्रेम्ड पिक्चर्स अलग अलग दिखाई देती हैं, उसी प्रकार द फ्रेम अपने इन-बिल्ट मोशन एवं ब्राईटनेस सेंसर की मदद से स्क्रीन की ब्राईटनेस को कमरे की रोशनी के अनुरूप एडजस्ट कर देता है।
आॅनलाईन स्मार्ट टीवी टेक्नाॅलाॅजी, एस्थेटिक्स एवं फंक्शनलिटी का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करते हैं। 4के यूएचडी टीवी में सेगमेंट का प्रथम थ्री-साईड बाउंडलेस डिज़ाईन एवं 4के प्रोसेसर है, जो शार्प एवं क्रिस्प इमेजेस के साथ व्यूईंग का अतुलनीय अनुभव प्रदान करता है और दर्शकों को भव्य लाईफ-लाईक पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
फ्रेम का नया एडिशन एवं एडवांस्ड आॅनलाईन स्मार्ट टीवी युवा मिलेनियल्स और आॅनलाईन कंटेंट के उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाईन किए गए हैं। उनमें आॅटो हाॅटस्पाॅट टेक्नाॅलाॅजी, यूएसबी 3.0 है एवं ये वाॅईस असिस्टैंट, जैसे गूगल असिस्टैंट एवं अमेज़न एलेक्सा और सैमसंग के नेटिव बिक्सबी को सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं, इन स्मार्ट टीवी में अनेक खूबियां जैसे स्मूथ एवं लैग-फ्री गेमिंग के लिए गेम इन्हेंसर, क्योरेटेड कंटेंट के लिए कंटेंट गाईड, पर्सनल कंप्यूटर मोड, होम क्लाउड और म्यूज़िक प्लेयर आदि हैं।
ग्राहकों के नजरिए से प्रोडक्टिविटी की बात करें, तो सैमसंग ने आॅफिस 365 का निशुल्क सब्सक्रिप्शन के साथ 5जीबी का क्लाउड स्टोरेज स्पेस दिया है। इन टीवी में अद्वितीय पर्सनल कंप्यूटर मोड है, जिसकी मदद से यूज़र्स अपने टीवी को कंप्यूटर बना सकते हैं।
इस सुविधा के द्वारा यूज़र्स क्लाउड पर काम कर सकते हैं, अपने लैपटाॅप को वायरलेस के माध्यम से बिना इंटरनेट के बड़ी स्क्रीन पर मिरर कर सकते हैं तथा दूर बैठे ही अपने आॅफिस के कंप्यूटर को एक्सेस कर सकते हैं। ये टीवी अद्भुत सुरक्षा के लिए मल्टी-लेयर्ड नाॅक्स द्वारा सुरक्षित किए गए हैं और क्लाउड पर आॅफिस 365 की सुगम एक्सेस प्रदान करते हैं।
कंटेंट कंज़ंप्शन के ट्रेंड को देखते हुए, द फ्रेम 2020 एवं 10 नए स्मार्ट टीवी माॅडल्स बड़ी संख्या में ओटीटी प्लेटफाॅम्र्स, जैसे ज़ी5, सोनीलाईव, अमेज़न प्राईम, नेटफ्लिक्स, वूट, आदि के लिए नेटिव सपोर्ट प्रदान करते हैं। सैमसंग के नए स्मार्ट टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को 1,095 रु. के आकर्षक आॅफरों के साथ कंटेंट की एक्सेस मिलेगी। वो ज़ी5, एवं ईरोज़ नाउ जैसे ओटीटी प्लेटफाॅम्र्स के सब्सक्रिप्शन पर 50 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को म्यूज़िक स्ट्रीमिंग ऐप, गाना प्लस का एक साल का एवं एप्पल म्यूज़िक का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।
द फ्रेम खरीदने वाले ग्राहकों को सैमसंग आर्ट स्टोर का 897 रु. मूल्य का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। इसमें पूरी दुनिया से क्योरेटेड आर्टवर्क होगा।
पीयूष कुन्नापालिल, डायरेक्टर, आॅनलाईन बिज़नेस, कंज़्यूमर इलेक्ट्राॅनिक्स, सैमसंग इंडिया ने कहा, ‘‘आज आॅनलाईन उपभोक्ता अपने टेलीविज़न से न केवल बेहतरीन परफाॅर्मेंस, बल्कि पर्सनलाईज़्ड अनुभव भी चाहते हैं। सैमसंग 2020 श्रृंखला के आॅनलाईन टीवी में नई व शक्तिशाली विशेषताएं हैं, जो न केवल व्यूईंग का अनुभव बेहतर बनाती हैं, बल्कि ग्राहकों को संतुष्टि के नए आयाम प्रदान करती हैं।
खूबसूरत डिज़ाईन के ये टीवी हमारे उपभोक्ताओं की जीवनशैली के अनुरूप उनकी कंटेंट कंज़ंप्शन की बदलती जरूरतों को पूरा करेंगे। हम उपभोक्ताओं को बेहतरीन कंटेंट, प्रोडक्टिविटी एवं कैशबैक आॅफर्स के साथ यह आकर्षक उत्पाद पोर्टफोलियो प्रदान करने के लिए फ्लिपकार्ट एवं अमेज़न के साथ साझेदारी कर रहे हैं।’’
मूल्य व उपलब्धता
द फ्रेम 2020 फ्लिपकार्ट एवं सैमसंग के आॅफिशियल आॅनलाईन स्टोर सैमसंग शाॅप पर मिलेगा। यह टीवी तीन साईज़ – 50 इंच (1 मी. 25 सेमी.), 55 इंच (1 मी. 38 सेमी.) और 65 इंच (1 मी. 63 सेमी.) में क्रमशः 74,990 रु., 84,990 रु. और 139,990 रु. में मिलेगा। द फ्रेम 2020 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वाॅरंटी, एक साल की कंप्रेहेंसिव वाॅरंटी एवं पैनल पर एक साल की अतिरिक्त वाॅरंटी के साथ आएगा।
आॅनलाईन स्मार्ट टीवी के माॅडल 32 इंच (80 सेमी.) से शुरू होंगे और 65 इंच (1 मी.63 सेमी.) तक जाएंगे। 4के यूएचडी टीवी चार साईज़- 43 इंच (1 मी. 08 सेमी.), 50 इंच (1 मी. 25 सेमी.), 55 इंच (1 मी. 38 सेमी.) और 65 इंच (1मी. 63 सेमी.) में आएंगे। नई एफएचडी एवं एचडी रेडी स्मार्ट टीवी श्रृंखला क्रमशः 43 इंच (1 मी. 08 सेमी.) और 32 इंच (80 सेमी.) में उपलब्ध होगी।
आॅनलाईन स्मार्ट टीवी की नई श्रृंखला में सैमसंग का 4के यूएचडी स्मार्ट टीवी माॅडल की श्रृंखला 43 इंच के लिए 36,990 रु. से शुरू होकर 65 इंच के लिए 89,990 रु. तक जाएगी, जबकि एफएचडी एवं एचडी रेडी स्मार्ट टीवी माॅडल 32 इंच के लिए 14,490 रु. से शुरू होकर 43 इंच के लिए 31,990 रु. तक जाएंगे। नई टीवी श्रृंखला एक साल की कंप्रेहेंसिव वाॅरंटी एवं पैनल पर एक साल की अतिरिक्त वाॅरंटी के साथ आएगी।


