- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का आयोजन
ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत के कोऑर्डिनेटर महेश रसाल ने बताया कि क्लब द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल डिस्टेनसिंग का ख्याल रखते हुये योग का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर इंदौर शहर के बहुत ही जाने-माने सुप्रसिद्ध योगाचार्य श्री काशीराम पिरोठेजी को आमंत्रित किया। श्री पिरोठे जी इंदौर ओर मध्य प्रदेश के कई संस्थानों में पिछले 20 वर्षों से योग का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे ही।
उन्होंने योग के कई आसनों को बड़ी आसानी के साथ करने के उपाय ओर उससे शरीर को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से समझाया। TB के बीमारी से लवकर शुगर तक के मरीजों को ध्यान में रखकर बताए गए उनके योग आसन एकदम सटीक थे।
किस आसन से हमे क्या मदद मिलेगी ये उन्होंने समझाया। उन्होंने क्लब के मेंबरों के लिए लगभग 60 मिनट का योगा का एक सम्पूर्ण सेशन लिया जिससे सभी क्लब मेंबर लाभान्वित हुए।
क्लब के कोच जितेंद्र मेश्राम ने अतिथि का स्वागत किया और उद्बोधन दिया। क्लब के मेंटर प्रकाश भगत ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनका साथ दिया अशोक जमाले ओर शिवनारायण भूतड़ा जी ने।
इस अवसर पर छाया रसाल, नेहा पवन चौकसे, आरती जमाले, पूनम भगत, बबिता शर्मा, आशा कोस्टा, गुलाब सोनी, दिलीप सिंह, तारा चौहान, जितेंद्र सर, जमाले दम्पत्ति, भगत दम्पत्ति, राजेश मिश्रा सहित क्लब के कुछ सदस्य उपस्थित थे। एडमिन ओर कोऑर्डिनेटर ने इस सफल आयोजन की सभी को बधाई दी है।


