- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
आखिरकार उर्वशी रौतेला की बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल फिल्म ‘ऐसलाडोस’ हुई रिलीज़
एक्ट्रेस, इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन, और सुपरमॉडल उर्वशी रौतेला ने हाल ही में फिल्म ‘ऐसलाडोस’ के साथ इंटरनेशनल लेवल पर अपना डेब्यू किया है। अपनी इस ख़ुशी को उन्होंने एक इंटरव्यू के जरिए साझा किया कि कैसे वह एक इंटरनेशनल फिल्म का हिस्सा बनने के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करने में अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही है।
अभिनेत्री की पहली इंटरनेशनल रिलीज की घोषणा ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। उनके प्रसंशक इस खबर से काफी खुश है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा “वास्तव में अपने आप आपको आभारी और धन्य महसूस कर रही हूं कि मैं केवल भारत का नहीं बल्कि पूरे एशिया का प्रतिनिधित्व कर रही हूँ।
साथ ही एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र व्यक्ति होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। वास्तव में मैं, फेमस इंटरनेशनल कलाकारों के साथ काम करके अपने आप को पूर्ण समझ रही हूँ। इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी दुनिया भर में स्वास्थ्य संकट का सामना करने वाले शहरों की आशा पर प्रकाश डालेगी कि किस तरह वे एक सर्वनाश से बाहर आते है। ”
उन्होंने आगे कहा, ” यह डॉक्यूमेंट्री अभी के समय की लगभग 30 देशों की नई जीवनशैली को दर्शाएगी। यह चार-भाग वाली शार्ट डाक्यूमेंट्री सीरीज़ है जो वास्तव में अत्यधिक विपरीत परिस्थियों में बनाई गई है। यह कठिन समय के दौरान मानव जाति की ताकत की उम्मीद और लचीलापन को दर्शाती है। आप सभी इसे Youtube ओरिजिनल पर देख सकते हैं।”
उर्वशी अपना एक और सपना सच होने के साथ, नामी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश है। लुइसिटो कोमुनिका और जुआनपा ज़ुरिता ने मिनी डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन और निर्माण किया है। और मारियानो डि वायो, सेबास विलालोबोस, लोगान पॉल, जॉर्ज क्रेमैड्स, ट्वान कुपर, जेन सेल्टर, केसी नीस्टैट और कई और हॉलीवुड चेहरे इस मिनी डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा हैं।
उर्वशी इतिहास में एकमात्र ऐसी महिला हैं जिन्होंने दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था। कम उम्र होने के कारण उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया 2012 के अपने शुरुआती खिताब को त्यागना पड़ा था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ब्यूटी पेजेंट से की थी और उन्हें मिस दिवा 2015 – मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया गया था और वह पहले ही कई अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।


