- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
दीपिका पादुकोण रोज़ शकुन बत्रा की फिल्म स्क्रिप्ट पढ़ना करती है सुनिश्चित, जानिए यहाँ!
दीपिका पादुकोण भले ही अपनी चुनौतीपूर्ण फिल्म भूमिकाओं में आने की अपनी प्रक्रिया पर ज़्यादा चर्चा नहीं करती हैं, लेकिन हर बार कोई न कोई जानकारी हमारे हाथ लग ही जाती है जिससे हम समझ सकते है वह किस तरह से अपने किरदार की तैयारी करती हैं।
अभिनेत्री के करीबी सूत्र ने बताया कि,”दीपिका हर रोज़ अपने दिन से कुछ समय शकुन बत्रा की अपनी आगामी फिल्म की स्क्रिप्ट के कम से कम कुछ पन्नों को पढ़ने के लिए समर्पित करती हैं। जबकि वह अधिक तैयारी नहीं करना चाहती है, लेकिन वह अपने किरदार के साथ पूरी तरह से स्पर्श नहीं खोना चाहती है क्योंकि लॉकडाउन हटने के बाद वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार है।”
यदि लॉकडाउन नहीं होता, तो अभिनेत्री ने श्रीलंका में फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर दिया होता।
दीपिका ने इससे पहले शकुन बत्रा के साथ काम करने और सिनेमा में उनके स्वाद के बारे में अपने अनुभव को साझा किया था, जो उन्हें अपनी अगली फिल्म के सेट के लिए उत्साहित करता है।
दीपिका ने समय-समय पर कुछ यादगार किरदारों को पर्दे पर जीवंत किया है। हर फिल्म के साथ, अभिनेत्री ने एक नया किरदार सफलतापूर्वक पेश किया है जिसे दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है। चाहे वह नैना, वेरोनिका, पद्मावती लीला हो- यह सभी किरदार उस गहन तैयारी के प्रमाण हैं जो वह हर बार सुनिश्चित करती है।
हालांकि हमें यकीन है कि दीपिका पादुकोण सेट पर वापसी के लिए उत्साहित हैं, वही हम उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब है!


