- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की ऑरिजनल सीरीज़ ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ का ट्रेलर रिलीज़!
‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ एक 12 एपिसोड की अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ है जिसमें एक हताश पिता का सफ़र दिखाया जाएगा जो अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकता है।
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित ऑल-न्यू अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित, ऑल-न्यू साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिषेक बच्चन डिजिटल ऑन-स्क्रीन डेब्यू कर रहे है जो अपनी लापता बेटी की तलाश में एक गंभीर पिता की भूमिका निभा रहे है।
अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ के साथ प्रशंसित अभिनेता अमित साध एक बार फिर वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी पुरस्कार विजेता भूमिका में नज़र आएंगे। इस मूल श्रृंखला में दक्षिण भारत के प्रमुख कलाकारों में से एक, निथ्या मेनन भी शामिल हैं, जो अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।
वही, सैयामी खेर भी एक प्रमुख भूमिका निभा रही है। भारत में 200 और देश और प्रदेशों के प्राइम सदस्य ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ के सभी 12 एपिसोड 10 जुलाई से हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसे कई भारतीय भाषाओं में देख सकते है।
बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल का ट्रेलर अविनाश सभरवाल (अभिषेक बच्चन) के सफ़र का अनुसरण करता है, जहाँ वह व उनकी पत्नी ने अपनी अगवा बेटी सिया के मामले में उलझे हुए है। न्याय की खोज में, दिल्ली अपराध शाखा के शत्रुतापूर्ण माहौल के बीच, वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत (अमित साध) मामले का नेतृत्व करते हैं। जांच का हर मोड़ बाधाओं से लैस हैं और जैसे-जैसे यह दंपती सच्चाई के करीब पहुंचती हैं, वैसे ही अपहरणकर्ता की असामान्य मांग उन्हें गंभीर स्थितियों की एक श्रृंखला में उलझा देती है।
अमेज़न प्राइम वीडियो, भारत की प्रमुख अपर्णा पुरोहित कहती है, ”जब से हमने इसका पहला लुक रिलीज़ किया है, तब से सभी को इस शो से काफी उम्मीदें हैं। हम दर्शकों को इस भावुक व मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की हर कड़ी से रूबरू करवाने के लिए उत्साहित हैं।
‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ का लॉन्च प्राइम सदस्यों को रिवाइटिंग, देसी कहानी प्रदान करने के हमारे वादे को रेखांकित करता है जिसे न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में दर्शकों द्वारा पसंद किया जाएगा।”
अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विक्रम मल्होत्रा कहते है,“ब्रीद के नए सीज़न के प्रति उत्सुकता तब से तेजी से बढ़ रही है जब से हमने श्रृंखला का पहला लुक रिलीज़ किया है। आज ट्रेलर लॉन्च होने के साथ, हमने प्रशंसकों को ब्रीद: इन टू द शैडोज़ की नई दुनिया के करीब ले जाते हुए, इसमें नज़र आने वाले रोमांच की एक झलक साझा की है।
हम अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर से ब्रीद: इन टू द शैडोज़ की एक नई श्रृंखला पेश करने के लिए खुश हैं। इस शो के माध्यम से कैमरे के आगे और कैमरे के पीछे की कुछ सबसे रोमांचक प्रतिभाओं को एकत्रित किया गया है और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट को दुनिया के साथ इसे साझा करने पर गर्व है।”
यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा रचित और निर्देशित की गई है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने चतुराई से लिखा है।


