- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
जग जनी माँ वैष्णो देवी शो में एक्ट्रेस परिधि शर्मा को किया गया माँ वैष्णो देवी के किरदार के लिए फ़ाइनल!
स्टार भारत का चर्चित जग जननी माँ वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की शो जल्द ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए आपके टीवी स्क्रीन पर लौटेगा और अब इस शो में माँ वैष्णों देवी का अहम किरदार निभाने के लिए एक्ट्रेस परिधि शर्मा को चुना गया है। इससे पहले यह किरदार पूजा बैनर्जी निभा रही थीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

अभिनेत्री परिधि शर्मा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं शो में इस तरह का महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूं। मैं वास्तव में शो के निर्माताओं की आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे इस किरदार के लिए चुना। इस महत्वपूर्ण भूमिका को निभाना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है।
इस तरह के किरदार के लिए मैं अपना 200 देने में विश्वास रखती हूँ। मैंने इस किरदार को अधिक समझने के लिए पहले ही शो के पुराने एपिसोड्स को देखना शुरू कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे अपना पूरा समर्थन देंगे। मैं प्रार्थना करती हूँ कि माता रानी अपने इस किरदार को निभाने के लिए मुझपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
अभिनेत्री ने इससे पहले भी इस तरह के महत्वपूर्ण किरदार को निभाने का अनुभव लिया है। उन्होंने अपने एक शो में एक ऐतिहासिक किरदार निभाया है जहां उनके प्रभावशाली अभिनय की तारीफ अभी तक दर्शकों में की जाती है।
अंत में मेकर्स ने माँ वैष्णो देवी के अहम किरदार के लिए एक्ट्रेस परिधि शर्मा का चयन कर ही लिया है। जग जननी माँ वैष्णो देवी – कहानी माता रानी शो की मजबूत स्टार कास्ट में मदिराक्षी मुंडले, इशिता गांगुली, मनीषा रावत जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।
शो में इन सभी के किरदार ने शुरू से ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। अब परिधि के लिए यह किरदार किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं परिधि भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं।


