- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
नेटफ्लिक्स के बाद सीरत कपूर की फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” अब “अहा” ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीमिंग होने जा रही
हाल ही में ,सीरत कपूर की फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” डिजिटली रिलीज़ हुई हैं , जिसे प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऑडियंस और इंडस्ट्री के उनके सहकर्मी सीरत कपूर द्वारा निभाए गए रुखसार के किरदार के बारे में ट्वीट कर प्रसंशा कर रहे हैं।अभिनेत्री को उनके प्रशंसकों के साथ-साथ क्रिटिक्स द्वारा भी सराहा गया है।
फिल्म के डायरेक्टर ने अभिनेत्री सीरत कपूर की तारीफ करते हुए लिखा ” @ranadaggubati का पहले से ही ऐसा मानना था कि @iamseeratkapoor फिल्म के लिए एकदम फिट होगी । @ सिद्दू_बॉय ने उनका ऑडिशन लिया और मुझे याद है कि उन्होंने मुझे इम्प्रेस किया। उसने अपने आप को खुद को स्टाइल किया और उनकी बॉडी लैंग्वेज में काफी उत्साह था।
ऑडिशन के समय वह अपने हाथों को ऐसे घुमा रही थी कि जैसे वह फ्री हो। हमें यकीन था कि वहीं रुखसार है। हालांकि उनके पास स्क्रीन स्पेस सीमित था, लेकिन उन्होंने फिल्म को केवल इसलिए करने के लिए सहमति दी क्योंकि वह कहानी और रुखसार में विश्वास करती थीं। जब वह काम पर आती थी है तो वह मज़ेदार, ईमानदार और काम के प्रति ईमानदार होती थी।
वह सुनिश्चित करती है कि वे तेलुगु में लाइनें सही से बोले और यह भी सोचती थी कि बाहरी व्यक्ति के नाते वह वह कि लोकल लैंग्वेज को सही से बोल पाए। जब मैं शॉट के लिए इंतजार कर रहा था, तब उसने कभी भी अपना धैर्य नहीं खोया। #KrishnaAndHisLeela में रुखसार की खोज सीरत पर आकर समाप्त हुई। सीरत कपूर को बहुत सारा प्यार ! “
प्रसिद्ध तेलुगु लेखक हरीश शंकर ने सीरत को ‘रुखसार ‘ के रूप में बहुत ही खूबसूरती से रचा है।लेखक हरीश शंकर ने ट्वीट के जरिए सीरत की तारीफ करते हुए लिखा है, “आपका फ्लो बहुत स्वाभाविक था, इसे @IamSeeratKapoor बनाए रखें”
नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी सफलता हासिल करने के बाद फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म “अहा” पर नज़र आने वाली है। सीरत ने कहा, ” अपार कृतज्ञता के साथ, मैं साझा कर रही हूं कि हमारी फिल्म कृष्णा एंड हिज़ लीला अब ‘अहा” पर भी रिलीज़ होने वाली है। हमें मिले निर्विवाद प्रेम के बदले में, अब हम अपनी फिल्म को आपके घरों तक पहुंचाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ा रहे हैं। ”
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सीरत कपूर ने बॉलीवुड से अपनी शुरुआत के बाद, टॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा।उन्होंने 2014 में बॉलीवुड में 2 अलग-अलग सिनेमा “जिद” और टॉलीवुड में “रन राजा रन” के साथ एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडू (2018) जैसी कई हिट तेलुगु फिल्मों में काम किया है।
अब उन्हें बहुत जल्द फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” और “मां विनता गाधा विनुमा” में देखा जाएगा। दोनों ही फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का विचार किया जा रहा है।


