- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
आरआरआर तमिल के डायलॉग लेखक मदन कार्की कहते हैं,” शुरुआत से लेकर अंत तक यह आपको बांधकर रखती है।”
आरआरआर एक आगामी 2021 एक्शन फिल्म है जो एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है और भारत के स्वतंत्रता सेनानी, अल्लूरी सीताराम राजू व कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द घूमती हुई नज़र आएगी जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म के तमिल डायलॉग मदन कार्की द्वारा लिखित हैं।
एक इंटरव्यू में, लेखक मदन कार्की ने फिल्म के बारे में बताया,“यह बहुत ही मजबूत भावनाओं के साथ एक बहुत शक्तिशाली कहानी है। यह वास्तव में अच्छी तरह से निखरकर सामने आई है और हमें दृश्यों व फ़िल्म से जुड़ी हर चीज़ से प्यार हो गया है।
बाहुबली के पहले भाग में लगभग 6-10 रोंगटे खड़े कर देने वाले क्षण थे, है ना? वह क्षण, जब स्टेचू गिरने वाला होता है और वह उस प्रतिमा को कैसे उठाएगा, वह सब! तो यह उन क्षणों के इर्दगिर्द है। इसलिए ‘आरआरआर’ में, मुझे ऐसा लग रहा है कि पूरी फिल्म ही ऐसे क्षणों से लैस है! “
लेखक ने आगे कहा, “शुरुआत से लेकर अंत तक यह आपको बांधकर रखती है। यह मजबूत भावनाओं से लैस है और इसके बहुत मजबूत व समृद्ध दृश्य इसमें चार चांद लगा देते है। फिल्म में बहुत सारी कविताएं हैं और सुंदर एक्शन सीक्वेंस है जिसे हमने दुनिया भर की फिल्मों में नहीं देखा है। इसलिए यह एक शानदार अनुभव होने वाला है और लोगों द्वारा सिनेमाघरों में वापस आने का एक बड़ा कारण होगा। ”
फिल्म एस.एस. राजामौली द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसमें एन टी रामाराव जूनियर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन जौसे शानदार कलाकार नज़र आएंगे।
अपने कैलेंडर को अभी से चिह्नित कर लीजिये क्योंकि फिल्म तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम भाषाओं के डब वर्जन के साथ तेलुगु में 8 जनवरी 2021 में रिलीज होने वाली है!


