- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
- Jaaved Jaaferi Credits Saroj Khan For Teaching Him The Importance Of Expressions In Dance
- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 64 सौ पार
इंदौर. शहर में टेस्ट बढऩे के साथ ही कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में उछाल आया है. अब तक सवा लाख लोगों की जांच हो चुकी है. 118 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 64 सौ पार हो गया और कुल संख्या 6457 हो गई. एक मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 301 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1527 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1369 निगेटिव और 118 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 22 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 18 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 6339 हो गया. वहीं एक मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 301 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 125270 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 6457 पॉजीटिव निकले. इनमें से 300 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 82 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4519 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1637 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 18 संदेहियों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 4983 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


