- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
एक महीने से ज्यादा समय में पूरा हुआ विघ्नहर्ता गणेश में गजसुर द्वितीय की पराजय वाला सीक्वेंस
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो विघ्नहर्ता गणेश में भगवान गणेश, शिव और पार्वती के अलग-अलग अवतार दिखाए जा रहे हैं, जिसके चलते दर्शक इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। अलग-अलग पौराणिक कथाओं के विश्वसनीय चित्रण के चलते इस शो ने दर्शकों में भारी जगाए रखी है।
तकनीकी रूप से यह भारतीय टेलीविजन के सबसे उन्नत शोज़ में से एक है, जिसके ज्यादातर शॉट्स ग्रीन स्क्रीन पर लिए जाते हैं और फाइनल टेलीकास्ट से पहले इसमें एडिटिंग करके अलग-अलग परतें चढ़ाई जाती हैं।
इस समय दर्शक गणेश और कार्तिकेय को अलग-अलग अवतारों में देख सकते हैं, जिसमें वे देवसेना को बचाने के लिए राक्षसों से लड़ते हैं। कहानी में आगे कार्तिकेय का देवसेना के साथ विवाह दिखाया जाएगा।
गजसुर द्वितीय के साथ माता चंडी एवं गणेश के अंतिम युद्ध वाले सीक्वेंस की एडिटिंग करने में एक महीने से ज्यादा का समय लग गया। चूंकि यह काफी विस्तृत सीक्वेंस था, जिसमें बहुत सारे फाइटिंग इक्विपमेंट की जरूरत थी, इसलिए एडिटर ने इस सीक्वेंस को भव्य लुक देने का फैसला किया और इस फाइट को रियलिस्टिक रखा।
इस पूरे सीक्वेंस की एडिटिंग करने में एडिटर को एक महीने से ज्यादा का समय लग गया। फाइनल सीक्वेंस को सारी टीम ने भी बहुत पसंद किया है। इस शो के एक्टर्स हमेशा से शो की सफलता का श्रेय एडिटर्स को देते आए हैं और एक बार फिर यह बात साबित हो गई।
एडिटिंग टीम की तारीफ करते हुए आकांक्षा पुरी ने कहा, “गजसुर द्वितीय वाला दृश्य लॉकडाउन के बाद दिखाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण दृश्यों में से एक है। इसे पूरा करने में हमारे एडिटर्स को लगभग एक महीने का समय लगा क्योंकि वे चाहते थे कि जब भी इस सीक्वेंस का प्रसारण हो, तो दर्शक इसके स्पेशल इफेक्ट्स देखकर दंग रह जाएं। मैं पूरी एडिटिंग टीम को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने इस शो के लिए अपना 200% दिया और दर्शकों को एक बढ़िया आउटपुट दिया।”


