- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
ज्योति ने केवल महिलाओं को ही नहीं प्रोत्साहित किया, बल्की जिन पुरूषों ने अपना घर चलाने की जिम्मेदारी ली थी उन्हें भी प्रेरित किया: स्नेहा वाघ
मुंबई. 10 साल पहले सास बहू ड्रामा से भरपूर के समय में ज्योति जैसा शो जिसमे मजबूत महिला को चित्रित करना उनके टीम द्वारा एक बहुत ही साहसी कदम था। शो में बताया गया है कि कैसे ज्योति अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेती है और कठिनाइयों का सामना करती हैं।
यह शो भले ही समय से आगे की सोच को दर्शाता था लेकिन दर्शकों के साथ ये सहजता से जुड़ा हुआ था। दर्शकों के पास यह देखने के लिए कुछ नया था कि कैसे यह रोजमर्रा के मुद्दों से निपटती है।
जब पूछा गया की दर्शकों ने शो को कैसे प्रतिक्रिया दी, स्नेहा वाघ जो ज्योति कि भूमिका निभती है, उन्होंने कहा, ” ज्योति ने केवल महिलाओं को ही नहीं प्रोत्साहित किया, बल्की जो पुरष ने अपना घर चलाने की जिम्मेदारी ली थी उन्हें भी प्रेरित किया |
मुझे बहुत सारे फैन-मेल मिलते थे, कहती थीं कि ज्योति (मुझे संबोधित करती थीं मेरे चरित्र नाम से) हम आपसे इसलिए जुड़े हैं क्योंकि हम भी आपकी तरह हमारे परिवार के कर्तव्यों को संभाल रहे हैं। अब सोचने पर लगता है कि चले गए वे दिन जब जिम्मेदारियों उठाना केवल एक आदमी का कर्त्तव्य थीं।”
ऐसे मजबूत चरित्र-आधारित शो को टीवी पर लाना आवश्यक है क्योंकि आज के दिन में ऐसा कुछ भी नहीं है जो कि केवल एक पुरुष कर सकता है और एक महिला नहीं। हमारे जैसे पितृसत्तात्मक समाज में, ऐसी कहानियों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।


