- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
द एल्बो टच – प्यार की लुका छुपी: के सेट पर सह-अभिनेताओं को अभिवादन देने के लिए एलन कपूर और प्रीत कौर मधान लेकर आए हैं एक नया तरीका!
मुंबई. महामारी के बाद जीवन काफी हद तक बदल गया है। वे दिन चले गए जब अभिनेता अपनी भावनाओं को व्यक्त करके एक-दूसरे को अभिवादन देते थे। अब गले लगना, या हाथ मिलाना अब दूर भविष्य के रीति-रिवाज लगते हैं।
जबकि अभिनेता जानबूझकर एक-दूसरे को बधाई देने के इन पारंपरिक तरीकों में शामिल होने से परहेज कर रहे हैं, एलन कपूर और प्रीत कौर मधान, जो प्यार की लुका छुपी में क्रमशः अंगद और नवेली की भूमिका निभा रहे हैं, जो वर्तमान में दंगल टीवी पर प्रसारित होता है, वे एक नए मजेदार तरीके से उनके सह-कलाकार का अभिवादन करते हैं। वे इसे ‘द एल्बो टच’ कहते हैं।
एक दूसरे को अभिवादन देने के नवीनतम तरीके के बारे में बात करते हुए, एलन कपूर कहते हैं, “क्यूंकि सोशल डीस्तांसिंग नया सामान्य है, हम प्यार की लुका छुपी के सेट पर अभिनेता एक-दूसरे के प्रति अपना स्नेह दिखाने का एक नया तरीका लेकर आए हैं, ‘द एल्बो टच’।
हम फेस मास्क और हाथ के दस्ताने पहनते हैं, तो इस तरह से हम एक-दूसरे को मिला करते हैं। यह हाथ मिलाकर या झप्पी की तुलना से अधिक सुरक्षित होती हैं। पहले जब हम सेट पर आते तो अपने सह कलाकर को गले मिल कर अभिवादन करते थे।”
शो में शामिल होने और काफी प्यार के साथ स्वागत करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, प्रीत कौर मधान कहती हैं, “यहां सह-अभिनेताओं के साथ सेट पर होना एक शानदार अनुभव रहा है। हमने ऐसा महसूस किया जैसे हम सालों से दोस्त थे।
आसपास ऐसे प्यारे लोगों के साथ काम करके, उन्हें प्यार के साथ बधाई देना स्वाभाविक रूप से आता है। हालाँकि, अब हम सुबह एक-दूसरे को हाथ मिलाकर अभिवादन नहीं कर पाते हैं, तो ‘द एल्बो टच’ एक नया ट्रेंडिंग तरीका है जिससे हम एक-दूसरे के प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित करते हैं।”
आइए देखें कि क्या ‘एल्बो टच’ एक दूसरे को अभिवादन करने के लिए नया तरीका बनता है और वातावरण को तनावमुक्त और आसान बनाए रखता है।
एलन कपूर और प्रीत कौर मधान वर्तमान में प्यार की लुका छुपी में प्रतिदिन शाम 7 बजे केवल दंगल टीवी पर दिखाई देते हैं। शो दर्शकों को उत्साहित करने और घटनाओं के एक नए मोड़ के साथ पकड़ बनाने के लिए निश्चित है।


