- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
‘स्टार परिवार गणेशोत्सव 2020’ मंच पर होगा बाप्पा का आगमन और धूम मचाने आ रहे हैं कई सितारे
बप्पा के आगमन में महज़ कुछ दिन बाकी हैं और वर्तमान परिस्थति में इस उत्सव को मनाने को लेकर कई बाधाएं हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों में सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई है।

इन सभी के बीच भारत के प्रमुख जीईसी चैनल स्टार प्लस ने बिलकुल अलग तरीके से बप्पा का शानदार स्वागत करने की पूरी तैयारी कर ली है। स्टार प्लस इस गणेशोत्सव, दर्शकों के लिए ‘स्टार परिवार गणेशोत्सव 2020’ कार्यक्रम प्रसारित करेगा।
अभिनेता सोनू सूद, ‘स्टार परिवार गणेशोत्सव 2020’ कार्यक्रम को होस्ट करने वाले हैं साथ ही वह एक पूजा के साथ बप्पा का स्वागत करेंगे। सोनू ने गणेश जी के साथ अपने एक विशेष बंधन को साझा करते हुए बताया “इस साल कई गणपति पंडाल नहीं होंगे। इसलिए, बप्पा का स्वागत करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
मुंबई आकर मैंने पहली बार इस त्यौहार को मनाया जब मैं गणेश जी की सेवा तक नहीं करना जनता था। मैंने सीखा और अब हमने एक ऐसा बंधन विकसित कर लिया है कि वह हर साल मेरे घर आते हैं। उन्होंने मेरी सभी प्रार्थनाओं का जवाब दिया है और मुझे हर साल एक नया रास्ता दिखाया है। “
उन्होंने आगे बताया “मेरे ससुराल वाले त्योहार के दौरान मेरे घर पर आते हैं और परिवार के साथ ये 10 इतने ख़ास होते हैं , जिसका हम हर साल इंतजार करते है। गणेश ही थे जिन्होंने मुझे इस संकट के दौरान इतने लोगों की मदद करने की शक्ति दी।
मैंने कई फिल्में की हैं, लेकिन मुझे निभाने के लिए अब यह सबसे अच्छी भूमिका मिली है। मैं चाहता हूं कि बप्पा महामारी के दौरान पीड़ित सभी लोगों की मदद करें और मुझे यकीन है कि वह मेरी प्रार्थना सुनेंगे और सब कुछ सही करेंगे। ”
‘स्टार परिवार गणेशोत्सव 2020’ में अभिनेत्री सुरभि ज्योति शो में “सुखकर्ता दुखहर्ता” पर परफॉर्म करेंगी, जबकि दिव्यंका त्रिपाठी दर्शकों लिए एक लावणी परफॉर्म करेंगी। सबकी पसंदीदा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रमुख गानों से ट्रिब्यूट देंगी !


