- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
स्टार भारत पर जल्द ही लांच होने वाले ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ शो में परितोष त्रिपाठी लेंगे एंट्री!
स्टार भारत पर जल्द आने वाले कॉमेडी शो को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ गया है। इस फिक्शन कॉमेडी शो में दिग्गज कॉमेडी स्टार्स होंगे, जिन्होंने इससे पहले दर्शकों को खूब हंसाया है। इस शो में शामिल होने वाले स्टार्स के नाम को लेकर कई नाम चर्चा में भी हैं।
अच्छी खबर यह है कि कन्फर्म नामों की लिस्ट सामने आए गई है। परितोष त्रिपाठी अब इस शो में एक कॉमेडी स्टार के रूप में नजर आएंगे। आपको बता दें कि परितोष एक बहुत प्रसिद्ध कॉमेडियन हैं। उनकी अद्भुत टाइमिंग और शायरी ने उन्हें दुनिया के कई हिस्सों तक पहुंचाया है।
हमने जब परितोष से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि, “मैं स्टार भारत के नए नॉन फिक्शन शो कॉमेडी स्टार्स का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ। मुझे लगता है कि मैं इस शो में शामिल हुए अद्भुद कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए खुदकों बहुत लकी समझूंगा जिन्होंने इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है।
उन्होंने आगे कहा, “एक शो के तहत के बहुत सारी प्रतिभाओं के साथ जुड़ने पर मुझे खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। मुझे यकीन है कि इस मंच से मिले अनुभवों से परितोष एक अलग कलाकार के रूप में उभरकर आएँगे। मैंने अभी बहुत कुछ नहीं कहूँगा, लेकिन इस शो के शुरू होने पर दर्शक हमें अपना प्यार और समर्थन जरूर देंगे ।
चैनल के एक अलग कंटेंट को पेश करने के अथक प्रयास की मैं सराहना करता हूँ। हम परितोष त्रिपाठी को महान कॉमेडियंस के साथ उनकी नई यात्रा में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
31 अगस्त से देखिए दर्शकों को गुदगुदाने आ रहा है ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सिर्फ स्टार भारत पर।


