- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सैन्य बलों के लिए एचडीएफसी बैंक ने अपनी तरह का पहला कार्ड, ‘शौर्य’ प्रस्तुत किया
o भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया
o सैन्य बलों के कृषि कार्य में संलग्न परिवार वालों को मिलेगा लाभ
मुंबई. आज एचडीएफसी बैंक ने सैन्य बलों के लिए अपनी तरह के पहले उत्पाद, ‘‘शौर्य केजीसी कार्ड’’ के लॉन्च की घोषणा की। यह अद्वितीय उत्पाद बिल्कुल नई विशेषताओं व 45 लाख से ज्यादा सैनिकों के लिए विशेष रूप से बनाए गए पात्रता के मापदंडों के साथ आएगा।
यह कार्ड भारत सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के दिशानिर्देशों पर आधारित है।
कार्ड के मुख्य फायदों में शामिल हैं:
o औसत कार्ड के लिए 2 लाख रु. के लाईफ कवर की बजाय 10 लाख रु. का लाईफ कवर कर दिया गया है।
o डॉक्युमेंटेशन की प्रक्रिया को सरल व आसान किया गया है तथा अपनी नौकरी एवं उपलब्धता को साबित करने के लिए सैनिक को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने की आवश्यकता नहीं।
यह कार्ड डिजिटल माध्यम से मुंबई से श्री आदित्य पुरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, एचडीएफसी बैंक एवं श्री राजिंदर बब्बर, बिज़नेस हेड, रूरल बैंकिंग ग्रुप, एचडीएफसी बैंक द्वारा भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया।
इस लॉन्च के बारे में श्री पुरी ने कहा, ‘‘सैन्य बल एवं उनके परिवारों के लिए यह उत्पाद लॉन्च करना गौरव की बात है। वायुसेना के परिवार से होने के कारण मैंने नजदीक से देखा है कि सेना के जवान देश की सेवा करते हुए और उनके परिवार उनसे दूर रहकर कितना बलिदान देते हैं और किन मुश्किलों से गुजरते हैं।
इन सैनिकों के लिए कुछ करके मुझे लग रहा है कि मेरा करियर आज पूरा हुआ। इस कार्ड के साथ हम सैनिकों को भी उतना ही अच्छा उत्पाद दे रहे हैं, जितना अच्छा उत्पाद हम किसानों को प्रदान करते हैं। हमारे देश के रक्षकों के लिए यह हमारी ओर से स्वतंत्रता दिवस का उपहार है। जय जवान, जय किसान, जय हिंद।’’
शौर्य केजीसी लोन द्वारा सैनिकों को कृषि कार्यों जैसे फसल के उत्पादन, कटाई के बाद फसल के रखरखाव और उपभोग आदि जरूरतों के लिए लोन मिलेगा। वो खेती के लिए मशीनरी, सिंचाई के उपकरण या स्टोरेज आदि के निर्माण के लिए भी लोन ले सकेंगे।
यह लोन सुविधा सैनिकों की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाईन की गई है और यह सुविधा लेने के लिए:
1. एचडीएफसी बैंक शाखा में जाएं।
2. हाल ही में लॉन्च किए गए ई-किसान धन ऐप द्वारा लोन के लिए आवेदन दें।
3. ऑल इंडिया इंटरैक्टिव वॉईस रिस्पॉन्स (आईवीआर) टोल फ्री नंबर 1800 120 9655 पर डायल करें।
सैन्य बलों की सभी कमानों, जैसे थल सेना, जल सेना एवं वायु सेना तथा अर्द्धसैनिक बल, जैसे बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, कोस्टल गार्ड, सीआईएसएफ एवं असम/जम्मू-कश्मीर राईफल्स को यह कार्ड दिया जाएगा।
यह गतिविधि बैंक के ‘हर गांव हमारा’ अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत बैंक देश के ग्रामीण व सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है।
बैंक पाँच लाख से ज्यादा कृषि लोन वितरित कर चुका है और भारत में 12 कृषि धन विकास केंद्र खोले जा चुके हैं, जो किसानों को मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधाएं व खेती की सर्वश्रेष्ठ विधियों पर लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने में मदद करते हैं।


