- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शक्ति पंप ने पॉवर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में कदम रखा
पिथमपुर: भारत के अग्रणी एनर्जी एफ़ीशिएंट स्टेनलेस स्टील और सोलर इंटीग्रेटेड पंप बनाने वाली शक्ति पम्पस (इंडिया) लिमिटेड जो 110 देशो में अपने उत्पादों को निर्यात करती है, ने शनिवार को पिथमपुर, सेक्टर-3, में अपने पॉवर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। भारत के सभी बड़े सोलर इंटीग्रेटर्स और पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स में अनुसंधान करने वाले पांच आईआईटी के प्रोफ़ेसर इस उद्घाटन में सम्मिलित हुए l
एसजीएसआईटीएस के प्रोफेसर श्री बी एम शर्मा एवं श्री राकेश कुमार डायरेक्टर, आईएसए ने श्री दिनेश पाटीदार एमडी शक्ति पम्पस (इंडिया) लिमिटेड, शैलेन्द्र शुक्ल चेयरमैन एचएआरइडीए, भुवनेश पटेल चीफ इंजिनीयर, एमपी यूवीएन और श्री मनोज मोदी शक्ति पम्पस (इंडिया) लिमिटेड की उपस्थिति में फीता काटकर प्लांट का उद्घाटन किया l शक्ति पंप इंडिया लिमिटेड कृषि, औद्योगिक, घरेलू और बागवानी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के पंपिंग समाधान के लिए जाना जाता है। इस नए संयंत्र के माध्यम से कंपनी भारत में निर्मित नए उत्पाद बाज़ार में लाएगी ।
नई इकाई सौर चलित ड्राइव (variable frequency drives), हाइब्रिड इनवर्टर, मोटर स्टार्टर्स और अन्य पॉवर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण करेगी। संयंत्र में सालाना 1 लाख वीएफडी और इनवर्टर के निर्माण की क्षमता है। कंपनी इस वित्त वर्ष में 10,000 वीएफडी उत्पादन करके पहले वर्ष में लगभग 10% क्षमता का उपयोग करने की योजना बना रही है।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक, शक्ति पंप (इंडिया) लिमिटेड श्री दिनेश पाटीदार ने बताया–“यह संयंत्र अद्वितीय हैं क्योंकि हमारे पास अनुसंधान और विकास इकाई और उत्पादन इकाई एक ही स्थान पर है। यह अन्य प्रमुख उत्पादकों से अलग है जिनकी डिजाइन इकाई (अनुसन्धान और विकास) और निर्माण अलग अलग स्थानों पर है। नया संयंत्र मध्य भारत में इलेक्ट्रॉनिक और पॉवर इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा और इस क्षेत्र में कुशल श्रमिकों को भी बढ़ावा देगा l’’
शक्ति पंप का ‘अनुसंधान और विकास’ भारत सरकार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार) ने शक्ति पंप को इन हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट के लिए सम्मानित किया l
आगे श्री पाटीदार ने बताया- “कंपनी इस नई सुविधा से तीन तरह के उत्पादों का निर्माण करेगी: इलेक्ट्रिक मोटर ड्राइव (वीएफडी) (1-10 एचपी)- विभिन्न प्रकार के मोटर्स के लिए एक सार्वभौमिक ड्राइव श्रृंखला है, इलेक्ट्रॉनिक मोटर स्टार्टर्स (1-100एचपी) – सॉफ्ट स्टार्टर और अन्य डिजिटल स्टार्टर्स, और हाइब्रिड इनवर्टर (1-10 केवीए)। शक्ति पंप द्वारा बनाया गया यह ड्राइव सौर पंपिंग उद्योग, प्रोसेस उद्योग, और कपड़ा उद्योग क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जहां भी गति नियंत्रण की आवश्यकता होती है जैसे कन्वेयर, एक्सट्रूडर, पंप, पंखे, कंप्रेसर इत्यादि वहां यह उपयोगी सिद्ध होगा।“
वैश्विक चर आवृत्ति ड्राइव बाजार 2016 से 2021 तक 5.94% के सीएजीआर में बढ़ने का अनुमान है। 2021 तक, यह बाजार कुल 24.8 अरब डॉलर का होगा।


