- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारतीय चाय – रोग प्रतिरोधक शक्ति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए
भारत की पहली प्रमाणित चाय परिचारक (सोममेलियर) और टी ट्रंक की संस्थापक बताती हैं कि कैसे महामारी ने चाय से स्वास्थ्य लाभ के प्रति स्वीकृति बढ़ाई है।
चाय भारत में सबसे अधिक खपत वाले पेय पदार्थों में से एक है। भारत दुनिया में चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है, और दुनिया कि उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले चाय उत्पादों का घर भी है। वास्तव में वैश्विक बाजार में दार्जिलिंग की चाय को ‘चाय के शैंपेन’ के रूप में जाना जाता है; हालाँकि, अधिकांश भारतीय इस बात से अनजान हैं या इस गुणवत्ता वाली चाय हम भारतीयों तक नहीं पहुंच पाती हे, क्योंकि 90% उत्कृष्टत गुणवत्ता वाली चाय निर्यात कर दी जाती है।

#vocal-for-local आने के काफी समय पहले से ही, दूरदर्शी स्निग्धा मनचंदा ने भारत की पहली प्रमाणित चाय की सबसे अच्छी कृषि उत्पाद के लिए एक घरेलू बाजार बनाने की आवश्यकता को पहचाना और 2013 में अपने चाय ब्रांड ‘टी ट्रंक’ की स्थापना की।
पारंपरिक उपभोक्ता मानसिकता कि ग्रीन टी हर किसी के लिए नहीं है, ‘टी ट्रंक’ ने इस मिथ्या को खंडित किया और अपने अद्वितीय मिश्रणों और प्राकृतिक अवयवों से चाय-प्रेमियों का दिल और विश्वास जीत लिया है। ‘टी ट्रंक’ चाय के सभी समिश्रण पूरी तरह से प्राकृतिक है और किसी एडिटिव्स या स्वाद वर्धक तत्वों का उपयोग नहीं करते हैं।
इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू उपभोक्ताओं को चाय, इसकी उत्पत्ति और इसके अमूल्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में शिक्षित करना भी है। चाय एक विशिष्ट प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध होती है, जिसे फ्लेवोनोइड्स के रूप में जाना जाता है।
चाय में पाने वाले फ्लेवोनॉयड्स, फलों और सब्जियों कि तुलना में 10 गुना अधिक एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करती हे । चाय के दीर्घकालिक दैनिक सेवन से रोजमर्रा के विषाक्त पदार्थों और तनावों से बचा जा सकता है।
जबकि कुछ उपभोक्ता हमेशा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे हैं, पर स्निग्धा मनचंदा का मानना हे कि कोविड -19 महामारी ने हर आयु वर्गऔर हर भू-भाग क्षेत्रों के लोगों की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बहुत बढ़ी है। हाल के महीनों में, कंपनी ने चाय की मांग में अभूतपूर्व वृद्धि देखी है, जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देती है, जैसे हल्दी और अदरक की चाय में रुचि तीन महीनों में 300% बढ़ी है।
कई लोग कैफीन मुक्त चाय ‘कैमोमाइल’ और ‘लैवेंडर’ में अधिक रुचि दिखा रहे हैं ताकि लाकडाउन के दौरान चिंता से राहत पा सकें और बाधित निद्रा चक्रों को बहाल कर सकें। स्वास्थ्य के अनुकूल विकल्पों की अभूतपूर्व मांग के कारण कंपनी ने जीरो-कैफीन, चाय-मुक्त हर्बल इन्फ्यूजन की अपनी पहली श्रृंखला ‘टी ट्रक बोटेनिकल’ लॉन्च की है।
इस श्रंखला में छह भारतीय जड़ी-बूटियां और फूल शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक विशेष स्वास्थ्य लाभ से जुड़ा है जैसे कि बेहतर पाचन, कम चिंता और विशेष रूप से महिलाओं के लिए हार्मोनल अनियमितताओं से जुड़ी समस्याओं से राहत।
“चाय की तुलना में भारतीय चाय में कुछ अधिक है। हालाँकि तुलसी और लेमनग्रास जैसी जड़ी-बूटियों का औषधीय महत्व भारतीय घरों में जाना जाता है, और यहाँ तक कि आयुर्वेद में भी इसका समर्थन किया जाता है, लेकिन हर कोई यह नहीं जानता है कि इन जड़ी बूटियों का स्वाद प्रोफ़ाइल उनके मूल क्षेत्र से प्रभावित होता है,” कड़े सोर्सिंग नियमों और उच्च मानक मापदंडों के अंर्तगत कंपनी विशेष रूप से केवल भारतीय परिवार के स्वामित्व वाली चाय सम्पदा बागानों के साथ साझेदारी करती है, और बिचौलियों या चाय दलालों के साथ नहीं।
कंपनी उन्हीं निर्यात-उन्मुख चाय सम्पदा के साथ काम करती है, जो विदेशी कंपनियों को अपनी उपज बेचते हैं, जो बदले में हमें ’आयातित’ टैग लगाकर वापस भारत में चाय बेचते हैं। वह कहती हैं, “हमारे लैवेंडर की कलियाँ उत्तराखंड से आती हैं – उनमें फ्रेंच लैवेंडर की तुलना में अधिक स्वाद होता है और बेक करने और यहाँ तक कि कॉकटेल के लिए एकदम सही हैं। इसके अलावा, हमारे राम तुलसी के पत्तों में अधिक मधुर नोट होते हैं जो तुलसी चाय के अन्य प्रकारों की तुलना में पीने के लिए एकदम सही हैं।”
अब तक 30 मिलियन कप चाय बेचने के बाद, कंपनी की विस्तार योजनाओं में आउटलेट, फार्मेसी स्टोर, होटल, कैफे, बार, आदि के माध्यम से टियर -2 शहरों में खुदरा बिक्री पर अधिक ध्यान केंद्रित करना शामिल है। देश की पहली डिजिटल चाय ब्रांड ‘टी ट्रंक ‘अपनी वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के 15 देशों में चाय का निर्यात करती है, जो इसकी कुल बिक्री का 50% से अधिक है।
‘टी ट्रंक’ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपने सूचनात्मक और चाय बनाने के वीडियो के माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा देती है। चाय का हर टिन, एक खास चाय बनाने कि विधि वाले कार्ड और खाद्य युग्मन विकल्पों के साथ आता है।
कंपनी ब्रांड दिवाली और क्रिसमस के लिए सीमित संस्करण उत्सव बक्से भी लॉन्च करता है जो सुंदर उपहार के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में चाय प्रेमियों को अपनी वेबसाइट से सामग्री चुनकर अद्वितीय चाय मिश्रण बनाने की पेशकश की है – जो भारत में पहली बार हुआ है।


