- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड ने फीनिक्स मार्केटसिटी पुणे को नए रूप में पेश किया, अब बनेगा फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स
यह नई पहचान ऐसे शानदार जगह को दिखाती है, जहां दुनियाभर के मशहूर ब्रांड्स, आधुनिक डिजाइन, अच्छे खाने-पीने के विकल्प और मनोरंजन की सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही यह पुणे शहर की बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती जरूरतों को भी दर्शाता है, जो तेजी से बढ़ रहा है और भारत के प्रमुख लाइफस्टाइल और शॉपिंग केंद्रों में से एक बनता जा रहा है।
भारत, 28 मई 2026: द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड ने फीनिक्स मार्केटसिटी पुणे को नया रूप देकर “फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स” बनाने की घोषणा की है। यह बदलाव पुणे के प्रमुख रिटेल और लाइफस्टाइल केंद्रों के विकास में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। यह बदलाव कंपनी की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वह ग्राहकों की बदलती पसंद और शहरों में बढ़ती आधुनिक लाइफस्टाइल के अनुसार अपने डेस्टिनेशन्स को लगातार बेहतर और प्रीमियम बनाती रहती है।
पिछले कुछ सालों में फीनिक्स मार्केटसिटी पुणे शहर में एक प्रमुख शॉपिंग और मनोरंजन केंद्र बन गया है, जहाँ लोग फैशन, खाने-पीने और मनोरंजन का आनंद लेते हैं। अब इसे “फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स” के रूप में नया रूप दिया जा रहा है, जो इसके विकास का अगला चरण है। इसमें एक अलग और आधुनिक आर्किटेक्चरल डिजाइन, बेहतर ग्राहक सुविधाएँ और प्रीमियम ब्रांड शामिल किए गए हैं, जो इसकी मौजूदा पहचान और महत्व को और मजबूत बनाते हैं।
फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स की नई पहचान प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स, आकर्षक और आधुनिक डिजाइन, तथा लोगों को बेहतर और यादगार अनुभव देने वाले माहौल से प्रेरित है, जो पुणे की तेजी से बदलती लाइफस्टाइल को दर्शाता है। इस बदलाव के साथ फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स ने पश्चिम भारत के प्रमुख शॉपिंग और मनोरंजन केंद्रों में अपनी पहचान और भी मजबूत कर ली है। यहां अब पूरे क्षेत्र से लोग खरीदारी, खाने-पीने और मनोरंजन के लिए आते हैं।
इस नए बदलाव के तहत इस जगह को पूरी तरह से नया रूप दिया गया हैं। इसमें आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया गया है, बिल्डिंग के बाहरी डिजाइन (फसाड) को बेहतर बनाया गया है और डिजाइन से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। इससे इसकी खूबसूरती और ग्राहकों का अनुभव पहले से बेहतर हो गया है। यह बदलाव द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड की उस सोच को भी दर्शाता है, जिसमें कंपनी ऐसे विश्वस्तरीय स्थान बनाना चाहती है जहाँ शॉपिंग, खाना-पीना और मनोरंजन सभी सुविधाएँ एक ही जगह पर मिलें।
आज फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स में कई अंतरराष्ट्रीय और प्रीमियम ब्रांड्स मौजूद हैं, जिनमें यूनिक्लो, माइकल कोर्स, विक्टोरिया’स सीक्रेट, शांतनु और निखिल, अरमानी एक्सचेंज और पॉल जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा यहां लग्जरी घड़ियों और ज्वेलरी के विशेष ज़ोन, बेहतर खाने-पीने के विकल्प और नए अनुभव देने वाले स्टोर्स भी जोड़े जा रहे हैं। हाल ही में यहां पुणे का पहला आईकिया स्टोर भी शुरू हुआ है। आने वाले समय में कोच, ह्यूगो, स्वॉच और लेगो जैसे ग्लोबल ब्रांड्स भी यहां शुरू होने वाले हैं, जिससे इसका प्रीमियम शॉपिंग अनुभव और बेहतर होगा।
खरीदारी के अलावा, “फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स” बड़े इवेंट्स, खास ब्रांड अनुभव, बेहतर खाने-पीने के विकल्प और मनोरंजन की सुविधाओं के जरिए शहर के लोगों को नया और बेहतर अनुभव दे रहा है। यह बदलाव तेजी से बदलते और आधुनिक हो रहे पुणे शहर की लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर किया गया है। नई पहचान के साथ इन सभी सुविधाओं को एक आधुनिक और भविष्य के अनुसार तैयार किए गए रूप में पेश किया गया है, जो इस जगह की मजबूत पहचान और आने वाले समय की विकास योजनाओं को दर्शाता है।
इस बदलाव पर बात करते हुए रश्मि सेन, होल टाइम डायरेक्टर और सीईओ मॉल्स, द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड ने कहा,“पिछले कई सालों में फीनिक्स मार्केटसिटी पुणे ने शहर के विकास के साथ खुद को लगातार आगे बढ़ाया है। अब इसे फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स के रूप में विकसित करना हमारी उस सोच को दर्शाता है, जिसमें हम ग्राहकों की बदलती पसंद और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार अपने रिटेल केंद्रों को और बेहतर और प्रीमियम बना रहे हैं। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक डिजाइन, मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो और ग्राहकों के लिए खास अनुभवों के साथ फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स, द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के विश्वस्तरीय शहरी रिटेल स्थान बनाने के लक्ष्य का अगला महत्वपूर्ण कदम है।”
फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स के बारे में
फीनिक्स एवेन्यू ऑफ स्टार्स, जिसे पहले फीनिक्स मार्केटसिटी पुणे के नाम से जाना जाता था, पुणे के विमान नगर इलाके में स्थित है। इसकी शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। समय के साथ यह पुणे के प्रमुख शॉपिंग और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन्स में से एक बन गया है, जो शहर और आसपास के क्षेत्रों के लगातार बढ़ते ग्राहकों को सेवा देता है।
करीब 12 लाख वर्ग फुट में फैले इस बड़े डेस्टिनेशन में 300 से अधिक स्टोर्स हैं, जिनमें फैशन, ब्यूटी, फूड, मनोरंजन और लाइफस्टाइल से जुड़े कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स शामिल हैं। पिछले कई सालों में यह जगह ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुसार लगातार विकसित होती रही है। इसमें चुनिंदा नए रिटेल ब्रांड्स, खास अनुभव देने वाले कार्यक्रम और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार जैसी पहल शामिल हैं।
द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के बारे में
द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड (पी एम एल) (BSE: 503100 | NSE: PHOENIXLTD) भारत की प्रमुख कंपनियों में से एक है, जो बड़े रिटेल और मिक्स्ड-यूज़ डेस्टिनेशन्स की मालिक, संचालक और विकासकर्ता है। कंपनी के प्रोजेक्ट्स में शॉपिंग मॉल, हॉस्पिटैलिटी (होटल), कमर्शियल ऑफिस और रेसिडेंशियल क्षेत्र शामिल हैं।
पी एम एल और इसकी सहायक कंपनियों के पास भारत के आठ बड़े शहरों में 1.1 करोड़ वर्ग फुट से अधिक का ऑपरेशनल रिटेल स्पेस मौजूद है। इसके अलावा कंपनी लगभग 70 लाख वर्ग फुट नए रिटेल स्पेस पर काम कर रही है, जिसमें 5 नए मॉल्स और मौजूदा रिटेल डेस्टिनेशन्स का विस्तार शामिल है।
कंपनी के मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट्स में प्रीमियम ग्रेड-ए ऑफिस स्पेस भी शामिल हैं। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई में कंपनी के लगभग 48 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा कंपनी के पास लगभग 40 लाख वर्ग फुट अतिरिक्त ऑफिस स्पेस की भी योजना है, जिस पर मौजूदा मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट्स में काम किया जा रहा है।
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के पास दो प्रीमियम होटल हैं, जिनमें कुल 588 कमरे (कीज़) मौजूद हैं। इनमें कंपनी का प्रमुख होटल द सेंट रेजिस मुंबई भी शामिल है। कंपनी फिलहाल ग्रैंड हयात बेंगलुरु का निर्माण कर रही है, जिसमें लगभग 400 कमरे होंगे। इसके अलावा कंपनी अलग-अलग शहरों में लगभग 1,200 कमरों वाले अन्य हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स की भी योजना बना रही है।
अब तक द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड ने चेन्नई और बेंगलुरु में 35 लाख वर्ग फुट से अधिक प्रीमियम रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। कंपनी इस समय अलीपुर, कोलकाता में लगभग 10 लाख वर्ग फुट का प्रीमियम रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट बना रही है। साथ ही देश के प्रमुख मेट्रो शहरों में मौजूदा स्थानों पर लगभग 25 लाख वर्ग फुट के नए रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की भी योजना बनाई जा रही है।
पूरे भारत में अपनी मजबूत मौजूदगी और बड़े मिक्स्ड-यूज़ प्रोजेक्ट्स बनाने के अनुभव के साथ द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड लगातार शहरी विकास को नई पहचान दे रही है। कंपनी रिटेल, फूड, मनोरंजन, होटल, ऑफिस और रेसिडेंशियल सुविधाओं को एक साथ जोड़कर ऐसे जीवंत स्थान बना रही हैं, जो शहरों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।


