- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गणेश चतुर्थी 2020: उर्वशी रौतेला ने कहा गणपति के आगमन के साथ हर घर में एक नई शुरुआत हो।
गणेश चतुर्थी के 11-दिवसीय त्यौहार के दौरान, लोग सड़क पर एकत्र होते हैं और जोश तथा आस्था के साथ गणेश गीतों पर नृत्य करते हैं। रंगीन जुलूसों के साथ, गणपति प्रतिमाओं को पंडालों में स्थापित किया जाता है। गणपति के स्वागत के लिए मिठाई और प्रार्थना की जाती है।
भगवान गणेश के जन्मदिन रूप में मनाए जाने वाला यह त्यौहार सभी के भीतर खुशी और उत्साह बढ़ता है। महामारी के दौरान, बॉलीवुड सेलेब्स घर पर रहते हुए सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन वे अपने प्रशंसकों के लिए अपना प्यार और आशीर्वाद भेजना नहीं भूल रहे हैं।
बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती उर्वशी रौतेला हैदराबाद में हैं और अपनी तेलुगू डेब्यू फिल्म ‘ब्लैक रोज’ की शूटिंग कर रही हैं, उर्वशी रौतेला ने कहा ” भगवान गणेश COVID-19 महामारी के समय पृथ्वी पर उतरेंगे और इस दौरान हमारे सामने आए सभी दुखों, संघर्षों, कष्टों और समस्याओं का अंत करेंगे”।
हमारे घरों में प्रत्येक के लिए उसका आगमन जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है, जो हमें खुशी, आशा, आत्मविश्वास और साहस के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। गणेश चतुर्थी, भगवान गणेश का त्यौहार मनाएं।साथ ही इस दुनिया ईमानदारी, और प्यार का संदेश फैलाएं। ”
उन्होंने आगे कहा, “ईश्वर की कृपा आपके जीवन को चमत्कृत करती रहे और आपको हमेशा आशीर्वाद देती रहे। भगवान गणेश आपको शक्ति प्रदान करें, आपके दुखों का नाश करें और आपके जीवन में खुशियां बढ़ाएं।”
उर्वशी रौतेला को आखिरी बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में देखा गया था जिसका नाम वर्जिन भानुप्रिया था। इसमें गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


