- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश की उज्जैन इकाई का शुभारंभ
उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं उद्योगों को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान में योगदान देने के उद्देश्य को लेकर एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश द्वारा उज्जैन के उद्योगपतियों को साथ लेकर उज्जैन इकाई का शुभारंभ आज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया के मुख्य आतिथ्य व उज्जैन के उद्योगपतियों के उपस्थिति में किया गया।
एसोसिएशन के इस प्रयास व इकाई के माध्यम से उज्जैन जिले के औद्योगिक क्षेत्रों के अधोसरंचना विकास कार्यो व स्थानीय उद्योगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा, यह इकाई एसोसिएशन के मार्गदर्शन में कार्य करेगी।
आज उज्जैन के मेघदूत गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में इस इकाई का ‘ाुभारंभ करते हुए अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने कहा कि वर्तमान कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति में उद्योगांें के सामने कई चुनौतीयां है तो कई अवसर भी है। इस दशा में उद्योगों को संबल प्रदान करना एसोसिएशन का पहला कर्तव्य परिलक्षित होता है।
एसोसिएशन का सदैव यही प्रयास रहा है कि लघु उद्योग क्षेत्र की विविध प्रकार की समस्याओं का समाधान हो, शासकीय योजनाएं सूक्ष्म, लघु उद्योगों तक पहुंचे, उद्योगों का विस्तार हो, अधिक से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में अधोसरंचना का विकास हो, विविध उत्पादक इकाईयों के लिए क्लस्टरों के निर्माण से उद्योगों में रोजगार बढे।
इसी उद्देश्य को लेकर आज इस उज्जैन इकाई को आरंभ किया गया है इससे उज्जैन जिले के उद्योगों का विकास होगा, नये स्टार्टअप आगे आ सकेगें, छोटे उद्योगों की समस्याओं का समाधान होगा वही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अभियान को सफल बनाने में यह क्षेत्र अपना विशेष योगदान देने में समक्ष होगा। उद्योगों को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जावे इस पर विचार मंथन भी किया गया।
उज्जैन के उद्योगजगत ने अपनी प्रमुख मांगों में भूखंड की उपलब्धता के लिए देवास रोड की सोया प्लांट व मक्सी रोड के सिन्थेटीक प्लांट की जमीन केवल एमएसएमई उद्योगों को आवंटित करने, देवास रोड सुपर कॉरिडोर के बडे भूखंडों को छोटे करने (लघु उद्योगों के लिए) व भूखंडों की दरें कम रखने सहित कई अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने उद्योगपतियों से कहा कि आपकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जावेगा।
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के मानद सचिव श्री सुनील व्यास व उपाध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश की उज्जैन इकाई में आज स्थानीय उद्योग प्रतिनिधियों की कार्यकारिणी बनाकर इकाई का प्रभार सौपा गया जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री उमेश सिंह सेंगर, सचिव श्री आशिष दोशी, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप बाकलीवाल, सहसचिव श्री संजय पवांर व श्री बलविरसिंह पवांर बनाये गये है।
इस शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया, मानद सचिव श्री सुनील व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष श्री योगेश मेहता, सहसचिव श्री तरूण व्यास, श्री अनील पालीवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य, श्री उमेशसिंह सेंगर, श्री आशिष दोशी व उज्जैन के प्रमुख उद्योगपतिगण एवं कई गणमान्यजन उपस्थित हुए।


