- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
इंदौर में स्टार्टअप क्रांति: रेनेसां यूनिवर्सिटी के ‘टाइफून’ में
250+ ग्लोबल इन्वेस्टर्स करेंगे करीब 100 स्टार्टअप्स को स्पॉट-फंड!
· रविवार, 8 जून को इंदौर में लगेगा दुनिया भर के निवेशकों का मेला
· 500 में से 100 सबसे इनोवेटिव आइडियाज को मौके पर ही मिलेगा इन्वेस्टमेंट का सुनहरा मौका।
इंदौर, 04 जून 2025:भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक नया इतिहास रचने और इंदौर को वैश्विक स्टार्टअप मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से, रेनेसां यूनिवर्सिटी एक मेगा स्टार्टअप इन्वेस्टर मीट ‘टाइफून’ का आयोजन करने जा रही है। रविवार 8 जून, 2025 को होने वाला यह कार्यक्रम युवा उद्यमियों, छात्रों और इनोवेटर्स के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान करेगा।
यह विशाल आयोजन स्टार्टअप की दुनिया में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है, जहाँ अमेरिका, यूके, यूरोप, दुबई, सिंगापुर समेत दुनिया भर से 250 से ज़्यादा वेंचर कैपिटलिस्ट, एंजेल इन्वेस्टर्स और उद्योग जगत के दिग्गज जुटेंगे। ये निवेशक 500 से अधिक चुनिंदा और इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज का मूल्यांकन करेंगे। इस इवेंट की सबसे बड़ी और अनूठी विशेषता यह है कि मूल्यांकन के बाद करीब100 सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप्स को मौके पर ही (ऑन-द-स्पॉट) फंडिंग का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा।अपने इनोवेशन, प्रायोगिक दृष्टिकोण और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध रेनेसां यूनिवर्सिटी इस पहल के माध्यम से छात्रों को केवल ‘डिग्री-धारक’ नहीं, बल्कि ‘फ्यूचर-रेडी’ लीडर बनाने और उनमें उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के अपने लक्ष्य को साकार कर रही है।
यूनिवर्सिटी के चांसलर, सीए स्वप्निल कोठारी ने इस आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “’टाइफून’ युवा उद्यमियों के लिए एक क्रांतिकारी अवसर है। यह केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा इकोसिस्टम है जहाँ रचनात्मकता का सम्मान होगा और प्रतिभा को पूंजी मिलेगी। यहाँ युवा इनोवेटर्स अपने यूनिक आइडियाज और प्रोफेशनल क्रिएटिविटी को सीधे वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे। एक दमदार प्रेजेंटेशन उनकी जिंदगी का गेम-चेंजर बन सकता है और उन्हें सफलता के नए शिखर पर पहुंचा सकता है।”
इस आयोजन की एक और खास बात यह है कि यह पूरी तरह से निःशुल्क है। किसी भी छात्र या उद्यमी को भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें बस अपने शक्तिशाली, मौलिक और स्केलेबल आइडियाज के साथ पूरी तैयारी से आना है।
श्री कोठारी ने छात्रों से अपील करते हुए कहा, “इस दुर्लभ अवसर को हाथ से न जाने दें। अपने उद्यमशीलता के सपनों को हकीकत में बदलते हुए देखें। यह न केवल आपके व्यक्तिगत सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि रोजगार सृजन के माध्यम से समाज और देश के विकास में भी आपका अमूल्य योगदान सुनिश्चित करेगा।”
‘टाइफून’ की विश्वसनीयता और प्रभाव को इस बात से और बल मिलता है कि इसे टाई (TiE), आई एम ए (IMA), राउंड टेबल, वाईआई (YI), आईसीएआई (ICAI), वैली नेक्स्ट वेंचर, निरागा और जीतो (JITO) जैसे प्रतिष्ठित संगठनों का भरपूर समर्थन प्राप्त है। इन संस्थाओं का साथ यह सुनिश्चित करता है कि स्टार्टअप्स को केवल फंडिंग ही नहीं, बल्कि मेंटरशिप, नेटवर्किंग और सही मार्गदर्शन का भी लाभ मिलेगा।
श्री कोठारीने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह और रास अल खैमा के शाही परिवार के सदस्य — शेखा मे सूद अल कासिमी व शेखा आयशा अल कासिमी, एवं लीड एडवेंचर्स के निदेशक मोहम्मद अलबन्ना निवेशक के रूप में इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। इनकी सहभागिता इस पहल को को अंतरराष्ट्रीय महत्व प्रदान करती है।
यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफार्म है जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और दूसरों के लिए अवसर पैदा करने की प्रेरणा देता है। ‘टाइफून’ वास्तव में एक ऐसा तूफान है, जो भारतीय स्टार्टअप जगत में एक नई क्रांति लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रेनेसां विश्वविद्यालय के बारे में:
18 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के साथ, रेनेसां विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है। 25 विभिन्न शिक्षण संकायों में 8,000 से अधिक विद्यार्थियों के साथ, रेनेसां विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। विश्वविद्यालय को यूजीसी, एआईसीटीई, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, इंडियन नर्सिंग काउंसिल, पैरामेडिकल काउंसिल, एआईयू जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा मान्यता प्राप्त है, और रेनेसां विश्वविद्यालय निरंतर अकादमिक उत्कृष्टता एवं व्यावसायिक शिक्षा के नए मानदंड स्थापित कर रहा है।


