- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. संध्या जैन का भव्य विदाई समारोह संपन्न
इंदौर – शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. संध्या जैन के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के तत्वावधान में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के अधिष्ठाता डॉ. सुमित शुक्ला थे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. कमलेश बडोनिया रहे। मुख्य अतिथि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. बी.एम. श्रीवास्तव थे। अन्य प्रमुख अतिथियों में डॉ. अशोक ठाकुर (सचिव, मेडिकल टीचर एसोसिएशन), डॉ. मनीष वर्मा (उपाध्यक्ष, इंडियन डेंटल एसोसिएशन), डॉ. विलाश नेवास्कर और डॉ. जया जोशी शामिल रहे।
इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रमुख चिकित्सकों ने भाग लिया, जिनमें शामिल थे: डॉ. सुमित जैन (अरविंदो हॉस्पिटल) डॉ. राकेश ठाकुर (राव डेंटल कॉलेज) शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य मॉडर्न डेंटल कॉलेज और इंडेक्स डेंटल कॉलेज के प्रतिनिधि संकाय सदस्यों में डॉ. रामकिशोर राते, डॉ. आशीष सक्सेना, डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. मधु राते, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. अमित रावत, डॉ. योजना आत्राम, डॉ. सतीश डाबरा, डॉ. पल्लव रावत, डॉ. अनुराधा, डॉ. संदेश जैन आदि सम्मिलित रहे।
डॉ. सुमित शुक्ला ने डॉ. संध्या जैन के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। डॉ. बी.एम. श्रीवास्तव ने दंत चिकित्सा महाविद्यालय की विकास यात्रा में डॉ. संध्या जैन और डॉ. देशराज जैन की सकारात्मक पहल, नए विभागों के विस्तार, पी.जी. सीटों की बढ़ोतरी और सुविधाओं के विस्तार के लिए उनकी सराहना करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूर्व प्राचार्य डॉ. देशराज जैन ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में डॉ. संध्या जैन के विगत वर्षों के योगदान, उनकी प्रशासनिक कार्यप्रणाली और प्राचार्य काल में मध्यप्रदेश शासन से महाविद्यालय की प्रगति की कई योजनाओं को स्वीकृत कराने के उनके अथक प्रयासों की सराहना की।
अपने उद्बोधन में डॉ. संध्या जैन ने कहा, “मैं अपने विद्यार्थियों के सहयोग से अभिभूत हूं। उसी सम्बल के आधार पर मैं महाविद्यालय की आवश्यकताओं, दंत चिकित्सा, अकादमिक सेमिनार और जनसेवा की प्रतिपूर्ति शासन से कराने में सक्षम रही हूं। मैं डॉ. देशराज जैन और परिवार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मेरा मनोबल बनाए रखने में अपना योगदान दिया।”
कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश से मित्रों, चिकित्सकों और परिजनों द्वारा भेजे गए वीडियो संदेशों का प्रसारण किया गया। डॉ. संध्या जैन को ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग की संकाय, अन्य विभागों की संकाय, पीजी छात्र-छात्राओं, स्टाफ एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अलका दुबे ने किया, आभार प्रकट डॉ. गौरव कुलकर्णी ने किया।


