- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने की गुंजाइश: मुख्यमंत्री
इंदौर. मध्यप्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी काम करने की गुंजाइश है. कांग्रेस के जमाने में शिक्षकों को अपमानित होना पड़ता था. हमने शिक्षकों से कर्मी शब्द हटाकर उन्हें सम्मान दिया है और उचित वेतनमान दे रहे है. आज शिक्षकों का वेतन 61000 प्रतिमाह तक हो गया है. जहां तक चिकित्सा का प्रश्न ह,ै ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टरों की अभी भी कमी है. इस कमी को दूर करने के लिए हम 7 नए मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं.
यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को पत्रकारों से रेसीडेंसी में चर्चा करते हुए हुए कही. जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी के आदेश पर तीसरी जनआशीर्वाद यात्रा पर निकला हूं. कल भगवान महाकाल की पूजा अर्चना के बाद यात्रा शुरू की, उज्जैनवासियों ने अभूतपूर्व प्यार दिया. घनघोर वर्षा के बावजूद सड़कों पर उमड़ी भीड़ में मुझे अपने दायित्वों को और अधिक उत्साह के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया है. भारी वर्षा के बीच उज्जैन की माता, बहनों, बेटियों का उत्साह जिस तरह से सिर चढ़कर बोल रहा था, वह मेरे लिए अद्वितीय प्रतिसाद है। जो लोग दिल से सेवा करते हैं, जनता उनको अधिक प्यार देती है, यह सिद्ध हुआ है. कल जैसा वातावरण था, वैसा वातावरण मैंने पिछली दो जनआशीर्वाद यात्रा 2008 और 2013 में नहीं देखा. हमने सरकार के तीन कार्यकाल में मध्यप्रदेश का चरणबद्ध विकास किया है. उन्होंने कहा कि मेरे ही नेतृत्व में चौथी बार मप्र में भाजपा की सरकार बनेगी। यह बात पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कहकर गए हैं.
प्रदेश में महिला अपराध दुर्भाग्य पूर्ण
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जमाना था जब उत्तरी मध्यप्रदेश डकैतों की भरमार के लिए जाना जाता था. हमने डकैत रहित मध्यप्रदेश बनाकर प्रदेश देशवासियों को दिया है.हमने नक्सवालवाद को मिटा दिया है और सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. महिला अपराध के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हमारे मन-मस्तिष्क को झकझोर देती हैं. लेकिन मुझे इस बात पर शर्म आती है कि कांग्रेस के जमाने में जब महिलाओं के प्रति इस प्रकार के अगणित अपराध होते थे. तो कांग्रेस के लोग उसकी कीमत लगायी जाती थी. एक बार रेप होने पर इतना पैसा और दूसरी और रेप होने पर उतना पैसा. दूसरी ओर हमने बच्चियों के प्रति इस प्रकार का भाव रखने वाले लोगों के लिए कठोरतम कानून फांसी का प्रावधान किया है. इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रमों में न्यायालय में तेज गति से सुनवाई होकर अपराधियों को फांसी मिले इसके लिए मैंने चीफ जस्टिस को भी पत्र लिखा है.
हमें किसी से खतरा नहीं
कांग्रेस की कथित एकता पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें किसी से कोई खतरा नहीं है. यह बताने के लिए भी उनको समन्वय सम्मेलन करना पड़ रहे हैं, यह आश्चर्य की बात है. कमलनाथ द्वारा महाकाल को जनआशीर्वाद यात्रा के विरुद्ध चि_ी लिखे जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि महाकाल से आशीर्वाद लेने के लिए उनकी शरण में जाना होता है सेवा करना होती है, साधना करना होती है, इससे महाकाल प्रसन्न होते हैं.


