- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
मध्यप्रदेश में आलोक अग्रवाल होंगे सीएम उम्मीदवार: केजरीवाल
इंदौर. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार का आगाज किया. उन्होंने अपनी सभा के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया.
सुगनीदेवी ग्राउण्ड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आलोक अग्रवाल आईआईटी करे इंजीनियर है. वे चाहते थे तो हजारों डॉलर कमा सकते थे लेकिन उन्होंने नर्मदा के आसपास रहने वालों की सेवा करना लक्ष्य बनाया है. यही वजह है उन जैसे सेवा करने वाले को उम्मीदवार बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज के सामनएक प्रस्ताव रखता हूं कि आपके 15 साल और हमारे साढ़े तीन साल के कार्यकाल की एक खुले मंच पर जनता के आमने सामने बहस हो जाए. जनता तय कर लेगी, अगर आपने 15 साल में ज्यादा काम किए तो आपका हक बनता है कि आप 5 साल और शासन करें, लेकिन अगर हमारे 3 साल भारी पड़े तो आलोक अग्रवाल को मुख्यमंत्री बनने का हक है.
दिल्ली में मप्र से सस्ती बिजली
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में 15 साल से काबिज है, लेकिन अब तक लोगों को अच्छी शिक्षा और सस्ती बिजली नहीं दे पाई। हम मप्र से ही बिजली खरीदते हैं और दिल्ली में यहां से सस्ती बिजली देते हैं. केजरीवाल के अनुसार मप्र में 200 यूनिट बिजली के लिए 1327 रुपए चुकाना पड़ते हैं और इतनी ही बिजली दिल्ली में सिर्फ 550 रुपए में दी जा रही है। हमने तीन साल में दिल्ली के स्कूलों की हालत बदल दी है।
शिक्षा है देश को नंबर 1 बनाने की चाबी
केजरीवाल ने कहा कि मैं देश को नंबर एक बनाने की चाबी बताने आया हूं जो शिक्षा है. हर बच्चे को श्रेष्ठ शिक्षा मिले, यह सरकार की जिम्मेदारी है. उनका आरोप था कि वर्तमान में दिल्ली को छोड़कर एक भी सरकार शिक्षा के लिए काम नहीं कर रही. केजरीवाल ने बताया कि 6 सितंबर को छह देशों के नेता दिल्ली में शुरू किए गए मोहल्ला क्लिनिक देखने आ रहे हैं. इनमें संयुक्त राष्ट्र के कोफी अन्नान और बान की मून समेत अन्य नेता शामिल हैं. मोहल्ला क्लिनिक में हर तरह का इलाज, जांच, दवाई और हर काम मुफ्त होता है.
प्रधानमंत्री पर बोला हमला
केजरीवाल ने कहा कि देश की राजनीति को साफ करना है तो धर्म की राजनीति खत्म करना होगी. प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने भाजपा को हिंदुओं की पार्टी और कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताया, यानी उन्होंने चार साल में शून्य काम किया है. तभी उन्हें हिंदू मुस्लिम याद आ रहा है. उन्होंने कहा कि अमरीका, जापान, फ्रांस नैनो टैक्नोलॉजी की बात कर रही है, हमारे प्रधानमंत्री हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं. भारत दुनिया का सबसे अच्छा देश बने, अमरीका से भी आगे जाए, विकास तकनीक में भारत अमरीका, इंग्लैंड से आगे जाए, दुनिया का नंबर एक देश बने. क्या यह देश सबसे अच्छा देश हिंदू मुस्लिम के जरिये बनेगा. मैं उम्र, अनुभव, पद सभी तरह से प्रधानमंत्री से छोटा हूं, उनसे विनम्रता से पूछना चाहता हूं कि क्या भारत हिंदू मुस्लिम से नंबर एक बनेगा.


