- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
कांग्रेसियों ने स्टॉपेज की मांग को लेकर लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर रोकी ट्रेन
कांग्रेसियों ने किया हंगामा
इंदौर, 15 जुलाई. लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर रविवार सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेसी रेल रोकने पहुंचे. उनका कहना था कि यहां ट्रेन का स्टॉपेज बहुत कम समय के लिए होता है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस दौरान लोगों ने ट्रेन रोक ली और इंजन पर चढ़ गए, इंदौर-भोपाल फास्ट पैसेंजर एक मिनट तक रुकी रही. इसके बाद पुलिस ने सभी को इंजन से नीचे उतारा और ट्रेन रवाना हुई.
लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर कांग्रेसी आज सुबह स्टेशन पर भारी भीड़ के साथ पहुंचे. यह रेल रोको आंदोलन सैकड़ों लोगों कांग्रेस नेता कमलेश खंडेलवाल के नेतृत्व में किया. कांग्रेसियों का कहना है कि यहां ट्रेन का स्टॉपेज बहुत कम समय के लिए होता है. इसी के साथ कई ट्रेनों का यहां स्टॉपेज है ही नहीं. जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भारी संख्या पब्लिक के स्टेशन में होने की वजह से वहां तक पहुंची ट्रेन को लोगों ने ट्रेन रोक लिया और इंजन पर चढ़ गए. इंदौर-भोपाल फास्ट पैसेंजर एक मिनट तक रुकी रही. इसके बाद पुलिस ने सभी को इंजन से नीचे उतार लिया. रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. स्टेशन के चारों ओर पुलिस की कड़ी निगरानी में के बावजूद भी लोग ट्रेन रोकने पर अड़े हुए थे. इसे रोकने के लिए एडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए थे. बताते हैं कि रेल रोको आंदोलन के तहत रेल को विलंबित करने, स्टेशन पर हंगामा करने और रेल इंजन पर चढऩे के लिए कमलेश खंडेलवाल, विनय बाकलीवाल और मोहम्मद अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है.


