- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आयकर विभाग लगाएगा 158 पौधे, करेगा करदाताओं का सम्मान
सौ वर्ष पूर्ण करने पर आयकर विभाग आयोजित करेगा विभिन्न कार्यक्रम
इंदौर. आयकर विभाग के 24 जुलाई को 158 साल पूरे होने जा रहे हैं. इस अवसर पर आयकर विभाग 22 व 23 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है. मुख्य कार्यक्रम 24 जुलाई को भोपाल में होगा.
यह जानकारी संभाग मुख्य आयकर आयुक्त अजय कुमार चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी. उन्होंने बताया कि आयकर दिवस के उपलक्ष्य में दो दिनों में चार कार्यक्रम आयोजित होंगे. पहला कार्यक्रम 22 जुलाई को सुबह 8 बजे टेक्सोथान होगा. नेहरू स्टेडियम से निकलने वाली वाक ए कॉज 6 किलोमीटर की होगी. जो नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी और ओल्ड पलासिया होते हुए पुन: नेहरू स्टेडियम आएगी. इस वाक में विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आयकरदाता और स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इसका फ्लैग ऑफ लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन करेंगी. पार्टिसिपेट करने वाले सभी लोगों को सर्टिफिकेट भी गिए जाएंगे. इसी दिन दोपहर 12 बजे यूपीएससी के पास 158 पौधे लगाए जाएंगे. जिनकी देखभाल भी विभाग ही करेगा. 23 जुलाई को आयकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी और अन्य स्टाफ को अवार्ड दिये जाएंगे. वहीं शाम आईसीएआई ऑडिटोरियम में 4 बजे सेमिनार आयोजित किया जाएगा. मुख्य अतिथि के रुप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्वज एवं मध्य प्रदेश के लोकायुक्त प्रमुख बीपी नावलेकर होंगे. मध्य प्रदेश के प्रिंसिपल कमिश्नर इनकम टैक्स पीके दास कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे. श्री चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 1819 के रोड मैप की जानकारी मेरे द्वारा दी जाएगी. इस दौरान लगातार सौ वर्ष से टैक्स चुका रहे लोगों को अवार्ड भी दिया जाएगा. ऐसे चार लोग अभी तक आइडेंटिफाई हुए हैं जो हमारे रेगुलर टैक्सपेयर है
2704 करोड़ का मिला लक्ष्य
श्री चौहान ने बताया कि वर्ष 2017-18 के लिए हमने 34 प्रतिशत का ग्रोथ रेट के साथ टैक्स वसूली की थी, जिससे हम देश में नंबर वन रहे. हमें 1948 करोड़ का टारगेट मिला था जिसे हमने 2253 करोड़ प्राप्त किया यानी हमने बढ़ोतरी कर टारगेट से 34.90 प्रतिशत अधिक प्राप्त किया. श्री चौहान ने बताया हमारे इस साल के लक्ष्य को देखते हुए हमें अगले साल के लिए यानी वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 20 प्रतिशत अधिक लक्ष्य मिला है. हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है लेकिन हमे उम्मीद है हम इसे हासलि कर लेंगे. इसके आयकर प्रवर्तन अभियान, ई- असेसमेंट अभियान और जनमित्रता अभियान के जरिए इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे. इस साल हमें 2704 करोड़ रुपए का लक्ष्य मिला है.


