- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सर्व-सुविधायुक्त छात्रावास भवन का उद्घाटन
इंदौर. पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल, इंदौर के अधिनस्थ कार्यरत् पुलिस आई.टी.आई. इंदौर एवं सायबर ट्रेनिंग सेंटर हेतु 50 बिस्तरों वाले सर्व-सुविधा युक्त छात्रावास भवन का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा किया गया. उल्लेखनीय है कि उपरोक्त छात्रावास भवन का निर्माण 12 वीं पंचवर्षीय योजना के तहत पुलिस आईटीआई इंदौर के उन्नयन के तहत स्वीकृत व आबंटित राशि से मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा पूर्ण किया गया है ।
अति. पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि उपरोक्त भवन में 25 कमरें उपलब्ध है. एक कमरे में 02 छात्रों/प्रशिक्षणार्थियों के रूकने की व्यवस्था है. प्रत्येक कक्ष में 2 पलंग लगाये गये है. साथ ही सुविधायुक्त डायनिंग हॉल, स्टोर रूम्स, किचन आदि भी उपलब्ध गये है. पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश, भोपाल के आदेशानुसार इस छात्रावास भवन में सायबर ट्रेनिंग हेतु आने वाले अधिकारियों के रूकने की भी व्यवस्था की गई है साथ ही पुलिस आईटीआई इंदौर में शहर के बाहर से प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिये भी रूकने की व्यवस्था की गई है. श्री कपूर द्वारा संक्षिप्त उद्बोधन में बताया गया कि विगत 30 वर्षों से इस छात्रावास भवन की आवश्यकता प्रतिपादित की जा रही थी, जो अब पूर्ण हुई है. इससे सायबर प्रशिक्षण के साथ-साथ पुलिस आईटीआई इंदौर में आने वाले प्रशिक्षुओं को भी लाभ होगा और प्रशिक्षण का स्तर बेहतर होगा. उद्घाटन अवसर पर संस्था के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, म.प्र.पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन इंदौर के परियोजना यंत्री किशन विधानी अपने स्टॉफ के साथ, अति. पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स प्रकाश परिहार, पीआरटीएस इंदौर के उपाधीक्षकगण अशोक अहिरवार, घनश्याम सिंह, सुभाष सिंह, प्रभारी अधीक्षक पुलिस आईटीआई संदीप गुप्ता, निरीक्षक वीवीएस सेंगर, एस.के.मोरे एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा.


