- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न
इंदौर. गोम्मटगिरी इंदौर पर अ.भा. पल्लीवाल जैन महासभा के राष्ट्रीय चुनाव 15 जुलाई को संपन्न हुए। चुनाव में श्री रमेशचंद जैन आरएएस जयपुर निर्विरोध अध्यक्ष, राजीवरतन जैन इंदौर महामंत्री, अजितकुमार जैन अलवर राजस्थान अर्थमंत्री चुने गये ।
कार्यकारिणी में श्री अनिलकुमार जैन इंदौर भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। महिला प्रतिनिधियों में श्रीमती सुनीता जैन भरतपुर, मधु जैन करौली, उर्मिला जैन जयपुर, करूणा जैन मुरैना, सुषमा जैन ग्वालियर व रेखा जैन आगरा निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी श्री अनिल कुमार जैन, आगरा व डॉ. अनुपम जैन इंदौर थे। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकीनंदन जैन महुआ, सुमतप्रकाश जैन व सुदर्शन जैन सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
जयसेन जैन ने बताया कि ध्वजारोहण श्री विमलचंद जैन फिरोजाबाद, उप्र. ने एवं दीप प्रज्जवलन व चित्र अनावरण सिंघई श्री शिखरचंद जैन आगरा उप्र. ने किया। इंदौर शाखा के मेंत्री डॉ. रविन्द्रकुमार जैन ने सबका आभार माना।


