- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
करन आनंद ने सावधानियों के साथ नवरात्रि मनाने का किया आग्रह
नवरात्रि महिलाओं की शक्ति की आराधना और खुशियों का त्यौहार है,आम आदमी की तरह फिल्मी हस्तियों द्वारा भी यह बहुत उत्साह और गर्मजोशी के साथ पुरे देश मनाया जाता है। विशेष रूप से बंगाल में इसे दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है।
लेकिन इस साल, 9 दिन तक चलने वाले त्योहार को सावधानी के साथ मनाया जाएगा क्योंकि जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और दस्ताने जैसे कुछ सेफ्टी बातो को ध्यान में रखकर पूरा देश इसे मनाएगा।
जिसमें बॉलीवुड एक्टर करन आनंद ने अपने सभी चाहने वालों को शुभकामनाएं दी और कहा “आप सभी को नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएं , हर साल पूरा देश इस त्यौहार को बड़ी ही धूम-धाम से मनाया करता है। भारत को अनेकता में एकता के लिए पहचाना जाता है , तभी नवरात्री देश के अलग अलग कोने में अलग अलग तरह से सेलिब्रेट की जाती है उतरभारत में ‘राम लीला’ के रूप में तो नार्थ ईस्ट में ‘दुर्गा पूजा’ ,वही गुजरात ,महाराट्र ‘गरबे’ के रूप में।
लेकिन सभी का मूल आधार शक्ति स्वरुपा माँ की आराधना करना है। लेकिन इस बार covid के कारण स्थिति थोड़ी सी कठिन है। फिर भी कुछ सावधानियों को ध्यान में रखते हुए हम नवरात्री को अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही खूब एन्जॉय करना है। बहुत जल्द वैक्सीन आने की कामना है ताकि हम फिर से पूरे जोश के साथ सभी त्यौहार मनाएंगे। एक बार फिर से पूरे हिन्दुस्तान को हैप्पी नवरात्री !!! ”
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल भी किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे काफी पसंद किया गया।
2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे। हाल ही में ,उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की, जो जल्द ही रिलीज होगी।


