- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नवरात्रि के शुभ पर्व पर उर्वशी रौतेला ने माँ के शक्ति स्वरुप का सही अर्थ बताया
नवरात्रि महिलाओं की शक्ति की आराधना और खुशियों का त्यौहार है,आम आदमी की तरह फिल्मी हस्तियों द्वारा भी यह बहुत उत्साह और गर्मजोशी के साथ पुरे देश मनाया जाता है। विशेष रूप से बंगाल में इसे दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है।
लेकिन इस साल, 9 दिन तक चलने वाले त्योहार को सावधानी के साथ मनाया जाएगा क्योंकि जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और दस्ताने जैसे कुछ सेफ्टी बातो को ध्यान में रखकर पूरा देश इसे मनाएगा।
बॉलीवुड दिवा उर्वशी रौतेला ने नवरात्रि का सही अर्थ बताते हुए उल्लेख किया, “सिर्फ नवरात्रि का जश्न ही न मनाएं, बल्कि इसके महत्व को भी समझें और महिलाओं का सम्मान करें। #HappyNavratri देवी दुर्गा शक्ति का अवतार हैं, जिन्होंने दुनिया की बुराइयों पर काबू पाया है। इस नवरात्रि हर कोई अपनी ब्लेसिंग और शक्ति का उपयोग करके जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाए ! आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ! “
उर्वशी रौतेला ने आगे स्पष्ट किया, “नवरात्रि नौ चमत्कारों, महिलाओं की शक्ति और चमत्कार की कहानी है और 9 में से प्रत्येक कहानी से माँ का आशीर्वाद नज़र आता है। माँ दुर्गा के 9 अवतार आपको 9 गुणों जैसे शक्ति, सुख, मानवता, शांति ,ज्ञान, भक्ति, नाम, प्रसिद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। इस नवरात्रि आप सौभाग्य ,धन और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं #Love #Navratri ”
काम के मोर्चे पर, उर्वशी रौतेला को आखिरी बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में देखा गया था जिसका नाम वर्जिन भानुप्रिया था। इसमें गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में उर्वशी अपनी आगामी तेलुगु फिल्म “ब्लैक रोज” की शूटिंग में व्यस्त हैं।


