- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उर्वशी रौतेला बनी बॉलीवुड की पहली भारतीय अभिनेत्री ,जिन्होंने अरब फैशन वीक में शो स्टॉपर के रूप किया रैंप वॉक।
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हमेशा से ही एक फैशन आइकन के रूप में जानी जाती है , उनके द्वारा पहना गया कोई भी कपड़ा तेजी से फैशन ट्रैंड बन जाता है। उर्वशी ने कई बार अपने फैशन सेंस ,ब्रेन और खूबसूरती से देश का प्रतिनिधित्व किया है।
उर्वशी ने मिस यूनिवर्स 2015 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था जहाँ उन्होंने मिस दिवा यूनिवर्स 2015 का ताज पहनाया गया था। उर्वशी अभी दुबई में है, एक बार फिर से उन्होंने भारत देश का नाम रोशन किया है वे पहली भारतीय स्टार हैं जिन्होंने अरब फैशन वीक में शो स्टॉपर बनीं है।
अपनी ख़ुशी को शब्दों में बया करते हुए उर्वशी ने कहा “मैं वास्तव में अपने आप को खुशनसीब महसूस करती हूं, कि मुझे अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय बॉलीवुड अभिनेता होना का सम्मान मिला है। यह दुनिया के सबसे बड़ा और सबसे प्रतिष्ठित फैशन वीक में से एक है ,इसके अलावा मेरे जो डिजाइनर Furne AMATO है,जिन्होंने मुझे अपने डिज़ाइन के लिए लिए चुना है यह मेरे लिए वास्तव में बहुत बड़ी बात है।
इन्होने जेनिफर लोपेज, एरियाना ग्रांडे, बेयॉन्से, मारिया केरी जैसे पॉप आइकन के साथ काम किया है। अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय होने के लिए मैं अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही हूँ और साथ ही डिजाइनर Furne AMATO का मुझ पर उस तरह का विश्वास दिखाया और मुझे अपने कलेक्शन के लिए एक ‘अरबी योद्धा राजकुमारी’ के रूप में दिखाया। “
उन्होंने आगे कहा, मैंने एक छोटी फैशन फिल्म के लिए भी शूटिंग की है, जो समानता के बारे में संदेश दिखाती है। और नस्लवाद और असमानता से निपटती की सीख देती है। मुझे व्यक्तिगत रूप से ऐसा लगता है कि कोई सीमा नहीं है और सभी को समान बनाया गया है और मैं डिजाइनर Furne AMATO और उनके जोश के लिए बहुत आभारी हूं।
काम के मोर्चे पर, उर्वशी रौतेला को आखिरी बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में देखा गया था जिसका नाम वर्जिन भानुप्रिया था। इसमें गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में उर्वशी अपनी आगामी तेलुगु फिल्म “ब्लैक रोज” की शूटिंग में व्यस्त हैं।


