- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
हैदराबाद बारिश: सहनूर ने कहा कि मैंने मेरे जीवन में ऐसी आपदा कभी नहीं देखी
देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश ने कहर बरपाया, जिससे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में कम से कम 35 लोगों की जान चली गई। गंभीर जलभराव, ट्रैफिक जाम के कारण इन राज्यों में लोगों का जीवन पर काफी असर पड़ा और कई पेड़ और बिजली के खंभे जलकर राख हो गए।
तेलंगाना सरकार ने सभी निजी संस्थानों, कार्यालयों और गैर-जरूरी सेवाओं के लिए बुधवार और गुरुवार को हॉलिडे घोषित किया है। हैदराबाद के रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सहनूर अपने इलाको की स्थिति को देखकर काफी परेशान है उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए दुख व्यक्त किया । साथ ही, उन्होंने इस स्थिति से लड़ने का हिम्मत भी दी।
सहनूर ने कहा, “बारिश का कहर … मैं नुकसान पर बहुत दुखी हूं और मानसून में आई बाढ़ के कारण हैदराबाद वासिओ का जो नुकसान हुआ है, उसका मुझे बहुत अफ़सोस है। अपने जीवन में मैंने ऐसी आपदा कभी नहीं देखी। लोगों को देखना बहुत दिल दहला देने वाला है। मैं आप सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। Plz जुड़े रहें और सुरक्षित रहें यह जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है !! हैदराबादी सेहनूर की तरफ से बहुत प्यार … “
सहनूर के ‘गर्लफ्रेंड’ सॉन्ग को उनके प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। हाल ही में उनका ‘बदन पे सितार 2.0’ का म्यूजिक वीडियो असीम रियाज़ के साथ रिलीज़ किया गया है, जो ब्लॉकबस्टर रहा है और अभी भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। सहनूर ने इस गीत से एक गायक के रूप में अपनी शुरुआत की है। बहुत जल्द वह एक और नई परियोजना लेकर आ रही है, जिसकी घोषणा वह जल्द ही करेगी।


