- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी की पहली वाइस-चांसलर उत्कृष्टता छात्रवृत्ति पाने वाला एक भारतीय
हैदराबाद (भारत) के संदीप अनुमलसेटी की शैक्षिक उत्कृष्टता और सामाजिक परिवर्तन की प्रतिबद्धता देखते हुए 35 लाख रुपये (74,400 एयूडी) की यह प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति दी गई। संदीप सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर के लिए आस्ट्रेलिया जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्थित बहु-परिसर विश्वविद्यालय ला ट्रोब युनिवर्सिटी ने हैदराबाद (भारत) के संदीप अनुमलसेटी को पहली वाइस-चांसलर छात्रवृत्ति प्रदान की। संदीप वाइस-चांसलर की उत्कृष्टता छात्रवृत्ति पर नवंबर 2020 से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करेंगे और ला ट्रोब युनिवर्सिटी में पढ़ने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।
ला ट्रोब युनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर और प्रेजिडेंट प्रोफेसर जॉन देवर एओ ने कहा कि पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी की चपेट में है। आज के इस दौर में विदेशी शिक्षा एक बड़ा विकल्प है खासकर इसलिए कि भविष्य अभी भी अनिश्चित है। ला ट्रोब में हम ने संदीप जैसे महत्वाकांक्षी और उच्च सफलता प्राप्त करने में सक्षम छात्रों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं बनाई है। इस तरह की महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति का मकसद उत्कृष्ट छात्रों को ला ट्रोब, ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने के लिए आकृष्ट करना और हमारे छात्र समुदाय की विविधता बढ़ाना है।
संदीप अनुमलसेटी हैदराबाद (भारत) से हैं और उन्हंे 35 लाख रुपये (74,400 एयूडी) की वाइस चांसलर उत्कृष्टता छात्रवृत्ति दी गई है। वे 2014 से भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक हैं और साॅफ्टवेयर बनाने से लेकर अंतरिक्ष यान नियंत्रण तक विभिन्न कार्यों में संलग्न रहे हैं। संदीप सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर की पढ़ाई कर कॅरियर को नई ऊंचाई देने के प्रति उत्साहित हैं।
‘वीसी एक्सीलेंस स्कॉलरशिप’ के रूप में विशिष्ट सम्मान मिलने पर संदीप ने कहा, “इस मास्टर डिग्री से नए स्किल के दरवाजे खुलेंगे और मुझे नए अवसर मिलेंगे। मुझे विश्वास है कि ला ट्रोब के विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, दूरदर्शी प्रोफेसर और इनोवेशन केंद्र मेरा भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त मैं ला ट्रोब की जिन्दगी को लेकर भी उत्साहित हूं जहां मेंटर बन कर अन्य छात्रों की दिल से मदद करूंगा। मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।’’
ला ट्रोब ने छात्रों की मदद के लिए कई पहलें की है। ऐसी अत्यंत प्रतिष्ठित छात्रवृत्तियां हर टर्म और सेमेस्टर में दी जाती हैं और विदेशों के उच्च-सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रदान की जाती हैं। दाखिले के अगले टर्म नवंबर 2020 से छात्र ला ट्रोब की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू कर सकते हैं और राष्ट्रीय सीमाएं खुलने के बाद कैंपस में शामिल हो सकते हैं। ला ट्रोब की छात्रवृत्ति के बारे में अधिक जानकारी https://www-latrobe-edu-au/international/fees/scholarship पर देखें।


