- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गुंडे मुख्तियार के अवैध कब्जों को किया ध्वस्त
ग्रीन बेल्ट में बना लिए थे 15 गोदाम और दुकान
इंदौर. मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुंडों और माफियाओं की आर्थिक रूप से कमर तोडऩे की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही. पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम ने विजय नगर थाना क्षेत्र में गुंडे शेख मुख्तियार के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया. शेख मुख्तियार ने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध रूप से गोडाउन बना रखा था. उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी शेख मुख्तियार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जिसमें उसके अवैध निर्माणों को तोड़ा गया था.
नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस के माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिमूवल कार्यवाही करते हुए एलआईजी कॉलोनी लिंक रोड के पास शेख मुख्तियार द्वारा किए गए अवैध कब्जे से भूमि को मुक्त कराया गया. कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त रिमुव्हल श्रीमती लता अग्रवाल, भवन अधिकारी ओ.पी. गोयल, परसराम भवन निरीक्षक, विशाल राठौर, रिमुव्हल विभाग के बबलू कल्याणे अवधेश जैन एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.
निगम द्वारा आज की गई कार्रवाई में झोन क्रमांक 8वार्ड क्रमांक 36 में एल आई जी कॉलोनी लिंक रोड के पास राधिका कुंज नाम से अवैध कॉलोनी बनाकर जिसमें लगभग 15 चद्दर के शेड, गोडाउन, दुकानें, आरसीसी पक्के गोडाउन इत्यादि बिना अनुमति के अवैध रूप से ग्रीन बेल्ट पर बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था.
इस पर आज निगम ,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जा हटाया गया तथा लगभग 50 हजार स्के.फीट जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया. कार्यवाही के दौरान 4 पोकलेन मशीन एवं 4 जेसीबी 250 कर्मचारियों द्वारा तोडने की कार्यवाही की गई. जानकारी अनुसार मुख्तियार के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन केस दर्ज हैं.
उसने रौब के दम पर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर उक्त निर्माण किए थे. बता दें कि निगम की टीम ने कुछ समय पहले भी मुख्तियार के अवैध कब्जों को ढहाया था, लेकिन उसने फिर से अवैध निर्माण कर लिए थे.
दर्ज है कई अपराधिक मामले
अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिन अपराधियों ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर अवैध निर्माण कर लिए हैं, उन्हें तोडऩे की कार्रवाई की जा रही है. उसी कड़ी में सुबह ग्रीन बेल्ट की जमीन पर शेख मुख्तियार के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है. उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 15 बड़े गुंडे और माफियाओं की लिस्ट बनाई है.
निगम के साथ मिलकर इन पर कार्रवाई की जा रही है. इसके पहले साजिद चंदनवाला, जीतेंद्र उर्फ नानू तायड़े, मनोहर वर्मा, अश्विन सिरोलिया, अरुण वर्मा, लकी वर्मा और नाबालिगों के शोषण के आरोपी प्यारे मियां के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा चुकी है.


