- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
बॉलीवुड क्वीन उर्वशी रौतेला ने ‘द फ्लाइंग सिख’ यानि मिल्खा सिंह को एयरपोर्ट में देखते ही छू लिए उनके पैर , वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है ,वे अक्सर ही अपने वीडियो और फोटोज़ के जरिये अपने फैंस से जुड़ी रहती है। हाल ही में ,फिर से अभिनेत्री ने अपनी एक वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों बटोरीं हैं जिसमें वह ‘द फ्लाइंग सिख’ के नाम से प्रसिद्ध मिल्खा सिंह को एयरपोर्ट पर देखते ही उनके पैर छूते हुए दिखी।
वीडियो में उर्वशी रौतेला मिल्खा सिंह के पैर छूते हुए नज़र आ रही है इस वीडियो को उर्वशी ने ये वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अभी तक लगभग 6 लाख लाइक्स भी मिल चुके हैं।
उर्वशी रौतेला के इस वीडियो के शेयर करते ही कमैंट्स की बरसात हो चुकी है , सभी फैंस उनकी इस विनम्रता के कायल हो चुके है। हर कोई उनके आदर की भावना और सादगी भरे अंदाज़ की तारीफ कर रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा “एक महान व्यक्ति मिल्खा सिंह (Milkha Singh) सर से मुलाकात करना सच में एक चमत्कारी और अविश्वसनीय अनुभव है. (द फ्लाइंग सिख और फील्ड स्प्रिन्टर, जिन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए खेल का परिचय कराया था.)” अभिनेत्री ने दो वीडियो शयेर किये है। पहले वीडियो में वह मिल्खा सिंह के पैर छूटे नज़र आ रही है , जबकि दूसरे में उनके साथ फोटो क्लिक कराती हुई नज़र आ रही है।
उर्वशी रौतेला को आखिरी बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में देखा गया था जिसका नाम वर्जिन भानुप्रिया था। इसमें गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में उर्वशी अपनी आगामी तेलुगु फिल्म “ब्लैक रोज” की शूटिंग में व्यस्त हैं।


