- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज ऑफ इंडिया ने अपने बच्चों के लिए वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ʺई-तरंग 2020ʺ का आयोजन किया
इस वर्ष ʺतरंग 2020ʺ वर्चुअल रूप में विश्व बाल दिवस के दिन आयोजित किया गया, जो हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है।
नयी दिल्ली. माता– पिता की देखभाल से वंचित बच्चों और अनाथ बच्चों के समग्र विकास के प्रति समर्पित भारत का सबसे बडा गैर सरकारी संगठन एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज ऑफ इंडिया ने अपनी देखभाल में रखने वाले बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ʺई-तरंग 2020ʺ का आयोजन किया।
इस अवसर पर आज ज़ोनल स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें एकल गीत, युगल गीत, हिंदी और अंग्रेजी में बिना तैयारी के व्याख्यान, समूह नृत्य, क्विज़ और विज्ञान मॉडल आदि शामिल थे। ग्रैंड फिनाले का आयोजन गुरुवार 26 नवंबर 2020 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम को फेसबुक पर शाम 4 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।
(लिंक: https://www.facebook.com/events/3463707287057613/)
तरंग का आयोजन विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में भी किया जाता है, जो हर साल 20 नवंबर को पड़ता है। एनजीओ चिल्ड्रेन्स विलेजेज में रहने वाले 6,500 से अधिक बच्चों को परिवार की तरह देखभाल प्रदान करता है, और देश के 22 राज्यों में 32 स्थानों पर कम्युनिटी आउटरीच इंटरवेंशन के माध्यम से हजारों बच्चों की मदद करता है। इस अभूतपूर्व समय के दौरान, यह कार्यक्रम एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज ऑफ इंडिया की ओर से बच्चों की रचनात्मकता को सामने लाने और उन्हें मानसिक रूप से बढावा देने के लिए किया गया एक प्रयास है।
तरंग 2020 के बारे में बात करते हुए, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेज ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ उप राष्ट्रीय निदेशक श्री सुमंत कर ने कहा, “तरंग हमारी देखभाल में रहने वाले बच्चों के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता में सहायता करता है, और उनकी रचनात्मक और सह-विद्वता का प्रदर्शन अपने तरीके से करता है। यह कार्यक्रम बच्चों के ‘राइट टू पार्टिसिपेशन’ को दर्शाता है, जो बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के मुख्य स्तंभों में से एक है।
महामारी और लॉकडाउन प्रतिबंध हमारे बच्चों की खुशी में बाधा नहीं पहुंचा सकते। इसलिए, इस वर्ष हमने ʺई-तरंगʺ का आयोजन किया है। इसे हमारे सहयोगियों, प्रायोजकों, बच्चों, सहकर्मियों और दोस्तों के लाभ के लिए फेसबुक पर स्ट्रीम किया जाएगा। अपने बच्चों के प्रदर्शन और उपलब्धियों की सराहना करने के लिए हम आपका स्वागत करते हैं। मैं अधिक से अधिक लोगों से समर्थन करने और इस आयोजन में भाग लेने के लिए आगे आने का आग्रह करता हूं। ”


