- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
आयकर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया जुम्बा
इंदौर. आयकर विभाग के 158 वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम के तहत आयकर विभाग द्वारा अर्थ से समर्थ भारत के नारे के साथ नेहरू स्टेडियम से 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौड़ को लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने झंडी दिखाकर रवाना किया.
दौड़ के पूर्व नेहरू स्टेडियम में आयकर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को वल्र्ड ऑफ फिटनेस की टीम ने जुंबा के माध्यम से यह दिखाया कि पिछले वर्ष वह आयकर वसूली की ग्रोथ में देश में प्रथम स्थान पर रहे हैं और इस बार भी उनका हौसला बुलन्द है और वह आयकर वसूली के लक्ष्य को पूरा करने में कितने फिट हैं.
सैकड़ों अधिकारियों ने इसमें भाग लिया. फिटनेस फ्रिक आरती माहेश्वरी ने कहा कि आज आयकर विभाग ने दिखाया कि टैक्स वसूली के लिए कितने हैं हम फिट और उन्होंने सब को बताया. इसे रोज़ाना अपने दिनचर्या में लाने से हम अपने शरीर और दिमाग को एकदम फ्रेश और फिट रख सकते है.


