- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
विधायक स्वयं पहुंचे कार्यकर्ता को सायकल देने
इंदौर. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में आज पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया ने सायकिल पर सवार होकर खुद अपने कार्यकर्ता को सायकिल भेंट की. हार्डिया के इस तरह अचानक घर पहुंचने से कार्यकर्ता गदगद हो गया।
आज सुबह विधायक हार्डिया मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पहाडिय़ा को साइकिल पर बैठाकर गोमा की फेल पहुंचे. यहां पेंटर का कार्य करने वाले श्याम मालोदिया किराए के कमरे में रहता है. विधायक वहां पहुंचे और श्याम को साइकल भेंट की.
श्याम ने कुछ दिन पूर्व अपने परिचित विकास जैन सतभैया मंडल अध्यक्ष को अपनी पीड़ा बताई थी. मंडल अध्यक्ष ने यह बात विधायक को रुस्तम के बगीचे में बिजली बिल माफ योजना के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में बताई. इस पर उन्होंने साइकिल की व्यवस्था का बोला.
बिल माफी के प्रमाण पात्र वितरण कार्यक्रम के खत्म होने के पहले ही साइकिल मंगवा ली गई फिर खुद साइकिल चलाकर कार्यकर्ता के घर पहुंचे और साईकिल भेंट की.


