- Karisma Kapoor Recalls Salman Khan’s Effortless Charm and 90s Swag Through Contestant Prathamesh’s Performance on India’s Best Dancer Season 5
- Shakti Pumps (India) Limited Collaborates with Salesforce to Accelerate AI-Led Digital Transformation for India's Agricultural Sector
- शक्ति पंप्स की सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप,एआई के ज़रिए कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार
- लॉक अप सीजन 2 ने Ormax StreamView Top 10 में 3.2 मिलियन व्यूज़ के साथ बनाई जगह, दर्शकों का प्यार जीतना जारी
- Lock Upp Season 2 garners 3.2M views in Ormax StreamView Top 10, Continues Winning Hearts
बिना अनुमति बनाए व्यवसायिक हाल को तोड़ा
इन्दौर. बिना अनुमति के बनाए गए व्यवसायिक हॉल के अवैध निर्माण को नगर निगम के रिमूव्हल विभाग ने तोड़ दिया.
झोन क्रमांक 2 भवन अधिकारी ओपी गोयल ने बताया कि सीएम हेेल्प लाईन में प्राप्त शिकायत के आधार पर निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा एमटीएच क्लॉथ मार्केट में पंकज परमार द्वारा भवन के द्वितीय मंजिल पर बिना अनुमति से व्यवसायिक हॉल का निर्माण किया गया था. इसे निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा तोडा गया.
उक्त भवन स्वामी का 196 एमटीएच क्लॉथ मार्केट स्थित भवन जो कि जी+2 में बना हुआ था. द्वितीय मंजिल पर बिना अनुमति दुकान हेतु व्यवसायिक हॉल का निर्माण कर लिया गया था.
अवैध निर्माण की शिकायत सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त होने पर संबंधित को सूचना पत्र भी दिया गया, जिसके पश्चात भी भवन स्वामी द्वारा अवैध निर्माण किया गया.
जिस पर निगम विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए, पंकज परमार क्लॉथ मार्केट में स्थित भवन की द्वितीय मंजिल पर बने व्यवसायिक हॉल को तोडा गया. कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी श्री ओपी गोयल, श्री नरेन्द्र कुरील, सहायक रिमूव्हल अधिकारी कृष्णा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.
चित्र- अवैध निर्माण.


