- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
बायपास पर फेंका कचरा, होटल पर 30 हजार का स्पॉट फाईन
कचरा, अमानक पोलिथिन केरीबेग वालो सहित कुल 51 पर कार्रवाई
इन्दौर. नगर निगम द्वारा बायपास पर कचरा फेंकने पर द ग्रेंड भवगती होटल द्वारा 30 हजार का स्पॉट फाईन किया गया. इसके अलावा कचरा, अमानक पोलिथिन केरीबेग वालो सहित कुल पर 51 स्पॉट फाईन किया गया.
महापौर श्रीमती मालिनी गौड व आयुक्त आशीष सिंह, स्वास्थ्य प्रभारी संतोष गौर द्वारा सडक पर कचरा व गंदगी फेलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. इसी क्रम में झोन क्रमांक 8 के अंतर्गत स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराडे व सीएसआई राजकुमार यादव, प्रेम अहेरवाल द्वारा झोन क्षेत्रांतर्गत निरीक्षण के दौरान पाया कि बायपास पर सडक किनारे बड़ी मात्रा में कचरे का ढेर पड़ा हुआ है. कचरे की छानबीन करने पर कचरे में से दी ग्रेंड भगवती होटल के वेलेट पार्किंग संबंधित टोकन पड़े मिले.

इस पर लिखे नाम व पते के आधार पर निगम अधिकारी होटल दी ग्रेण्ड भगवती पर पहुंचे और वहां पर होटल मैनेजर से इस संबंध में जानकारी दी गई तो उनके द्वारा कचरा नहीं फैंकने की बात कही गई. इस पर निगम अधिकारियो द्वारा मौके पर पडे कचरा स्थल पर ले जाकर वहां पडे होटल के वेलेट पार्किंग के टोकन बताये गये, जिस पर होटल का नाम लिखा था. मामले में अधिकारियों द्वारा होटल द ग्रेड भगवती पर बायपास पर कचरा फैकने व गंदगी करने पर रूपये 30 हजार का स्पॉट फाईन किया गया.
उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा कुछ माह पूर्व भी उक्त होटल पर कचरा फैकने पर रूपये 10 हजार का स्पॉट फाईन किया गया. इस संबंध में निगम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा होटल मैनेजर को चेतावनी देते हुए, कचरा सडक ना फैकते हुए, नियत कचरा संग्रहण वाहन को देने के निर्देश दिये गये तथा ऐसा नही करने पर सख्ती से कार्यवाही करने की भी हिदायत दी गई.
इन पर भी की कार्रवाई
इसी क्रम में आज समस्त झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई द्वारा कचरा व गंदगी फैलाने सहित परिवहन शुल्क हेतु स्पॉट फाईन किया गया, जिसके तहत नीलकंठ टेडर्स जेएनटी मार्केट पर 2 हजार, अनिल बडा गणपति पर 100, सारस्वत ब्रहम समाज गंजी कम्पाउण्ड पर 2500, शमी उल्लाह पत्थर गोदाम पर 500, प्रिया चाईनिज पर 250, एसके चायनिज मेघदुत गार्डन पर 250, जय महांकाल मेघदुत गार्डन पर 250, प्रिंस छोटे भटूरे पर 250, उषा बाई भागीरथपुरा पर 200, घनश्याम पाल स्कीम नंबर 78 पर 500, सत्यनारायण गौस्वामी एमआर 9 पर 100, विशाखा वंशल न्यु पलासिया पर 500, प्रवीण हार्डिया इन्द्रपुरी पर 250 सहित कुल 30 स्थानो पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की गई. इसके साथ ही अमानक पालीथिन बेचने वालों पर भी कार्रवाई की गई.


