- गोवा में डॉ. ए.के. द्विवेदी की पुस्तक ‘कैंसर में होम्योपैथी’ का विमोचन
- Power, Purpose & 75 Women Achievers: Nivedita Basu’s Self-Made Woman Awards Make a Grand Delhi & North Debut
- आईआईएम इंदौर ने मनाया 30वां स्थापना दिवस
- IIM Indore Marks 30 Years of Excellence, Impact, and Institution-Building
- पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
विवाह समारोह में शामिल होने धोनी और साक्षी आए इंदौर
इंदौर. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे. मीडिया ने एयरपोर्ट पर माही से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई चर्चा नहीं की।

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल का विवाह बिजनेसमैन नमित सोनी से हुआ है. शादी का रिसेप्शन इंदौर में बायपास स्थित द ग्रैंड भगवती में भी था. धोनी भी इस रिसेप्शन के लिए इंदौर पहुंचे. पूर्णा पटेल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की खास सहेली हैं.
गौरतलब है कि पूर्णा के विवाह का रिसेप्शन मुंबई में भी हो चुका है। धोनी और साक्षी अपनी बेटी के साथ मुंबई में हुए वेडिंग रिसेप्शन में भी शामिल हुए थे. इस ग्रैंड रिसेप्शन में सलमान खान, शाहरुख खान, रितिक रोशन सहित कई बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई नामी बिजनेसमैन और सेलेब्स पहुंचे थे.
फिलहाल पूर्णा पटेल के विवाह का एक रिसेप्शन द ग्रैंड भगवती में भी है जहां धोनी और साक्षी शामिल हो रहे हैं.


