- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
वुशु चैंपियनशिप में लहराया माउंट लिट्रा जी स्कूल इंदौर का परचम, आठ विद्यार्थियों को मिले मेडल
इंदौर। शिक्षा क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचने वाले माउंट लिट्रा जी स्कूल के विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों और स्पर्धाओं में भी बड़ी सफलता मिल रही है। सामान्य खेलों से हटकर वुशु में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने आठ मेडल जीते हैं। सात विद्यार्थियों ने सोना यानी गोल्ड मेडल जीते हैं जबकि एक ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।
गौरतलब है कि वुशु संघ के तत्वावधान में 18 से 20 दिसंबर 2020 तक ओम मंगलम गार्डन में जिला स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें 180 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें माउंट लिट्रा जी स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
इनमें कक्षा 6 की विद्यार्थी आरती बैरागी (गोल्ड मेडल), कक्षा 6 के हुजे अली (गोल्ड मेडल),कक्षा 8 के विवेक पंवार (गोल्ड मेडल), कक्षा 9 के शौर्या जायसवाल(गोल्ड मेडल), कक्षा 9 की याशिका गौड़ (गोल्ड मेडल), कक्षा 9 के फरहान मंसूरी (गोल्ड मेडल), कक्षा 11 के चिन्मय रावत (गोल्ड मेडल) और कक्षा 6 के लकी गौड़ (सिल्वर मेडल) शामिल हैं।
टीम चैंपियनशिप में भी माउंट लिट्रा जी स्कूल की टीम (कोच लियाकत मंसूरी) दूसरे स्थान पर रही। चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में शामिल होंगे।
इंदौर वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेशसिंह भदौरिया, संरक्षक कुलभूषण मित्तल, सचिव इंद्र देव शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अमित चोपड़ा, यशवंत मेवाड़ा और अशोक राठौड़ भी मौजूद थे।


