- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
रतलाम के रैपर Santy Sharma ने Housefull 5 के साथ बॉलीवुड में किया सिंगिंग डेब्यू
रतलाम के रैपर, Singer Santy Sharma ने बॉलीवुड में अपना प्लेबैक सिंगिंग डेब्यू कॉमेडी ब्लॉकबस्टर Housefull 5 के साथ कर लिया है। Sajid Nadiadwala द्वारा प्रोड्यूस की गई इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को 6 जून 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज़ किया और इसमें एक भव्य स्टारकास्ट देखने को मिलती है। Santy के लिए यह डेब्यू एक मील का पत्थर है, जो इंडियन रैप सीन में लगातार अपनी पहचान बना रहे थे।
Santy Sharma ने फिल्म के एक एंथम ट्रैक में अपनी आवाज़ दी है, जिसे मशहूर फिल्म स्कोर कंपोज़र Julius Packiam ने कंपोज़ किया है। Julius अपने बेहतरीन कामों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें Ek Tha Tiger, Tiger Zinda Hai, Dhoom 3, Sultan, Bajrangi Bhaijaan, Bharat, और 83 जैसी फिल्में शामिल हैं। इस एंथम सॉन्ग को जोश से भरे बीट्स और मास अपील के साथ तैयार किया गया है. Housefull 5, जिसे Tarun Mansukhani ने डायरेक्ट किया है जिनके खाते में Dostana और Drive जैसी फिल्में हैं, हिट Housefull फ्रैंचाइज़ी की लेटेस्ट इंस्टॉलमेंट है। इस फिल्म की खास बात इसका मल्टी-स्टारर कास्ट है जिसमें शामिल हैं: Akshay Kumar, Abhishek Bachchan, Riteish Deshmukh, Jacqueline Fernandez, Sonam Bajwa, Nargis Fakhri, Sanjay Dutt, Jackie Shroff, Nana Patekar, Chitrangda Singh और कई अन्य सितारे। फिल्म के म्यूजिक डिपार्टमेंट में Tanishk Bagchi और Yo Yo Honey Singh भी शामिल हैं.
Santy Sharma के लिए यह डेब्यू सिर्फ एक मौका नहीं, बल्कि उनके अब तक के म्यूजिकल सफर की मान्यता भी है। इस मौके पर बात करते हुए Santy ने Julius Packiam और Housefull 5 की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “Housefull 5 जैसी फिल्म का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैंने हमेशा रियल म्यूजिक पर विश्वास किया है और अब उसी वाइब को बॉलीवुड तक ले जाना मेरे लिए गर्व की बात है।”
आपको बता दे सेंटी शर्मा रतलाम के पहले रैपर है और रतलाम का नाम देशभर में अपने गानो के माध्यम से कर रहे हे। हाउसफुल 5 के पहले भी सेंटी शर्मा कई गाने कर चुके है, हाल ही में उन्होंने अपनी पहली सोलो एल्बम ‘रिबॉर्न’ भी लांच की थी। सेंटी अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते है जिनकी वजह से वो आज इस मुकाम तक पहुंच पाए है।


