- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
लोहामंडी स्थित शंकरबाग के कासानी परिसर में एक गोडाउन में लगी आग
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्त के बाद पाया काबू
इंदौर. लोहामंडी स्थित शंकरबाग के कासानी परिसर में एक गोडाउन में रविवार देर रात को अचानक आग लग गई. यह आग इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसने पास के एक और गोडाउन को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आग में बड़ा आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
मिली जानकारी अनुसार चिराग जैन के अरिहंत सेल्स गोदाम में अचानक भीषण आग गल गई थी. यहां पर पाइप और कृषि उपकरण तैयार किया जाते हैं. गोडाउन में कृषि से जुड़े उपकरण और पाइप थे. जो आग की भेंट चढ़ गए। सबसे पहले पाइप ने आग पकड़ी. जो इतनी तेजी से फैली की। उसने पड़ोस के गोडाउन को भी अपने आगोश में ले लिया.
फायर ब्रिगेड के अनुसार शंकरबाग के कासानी परिसर में चार से पांच अगल-अलग गोडाउन हैं. इनमें से स्द्म प्लास्टिक के दाने, प्लायवुड व बारदान के गोदाम में रविवार रात को अचानक आग लग गई. फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों से आग को बुझाए जाने का काम देर रात तक किया गया.
संकरा रास्ता होने के कारण वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर टीम के अनुसार पाइप में आग पकड़ने से इसने तेजी से फैलाना शुरू किया था. करीब 25 टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. नुकसानी का पता नहीं चल पाया है.


