- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
विघ्नहर्ता गणेश की मदिराक्षी उर्फ पार्वती ने कलाई पर मां का टैटू बनवाकर अपनी मां को दिया नए साल का तोहफा
मुम्बई. मां एक ऐसा शब्द है, जो किसी भी इंसान का दिल पिघला सकता है। एक बच्चा कभी भी अपनी मां को उदास नहीं देख सकता और वो उसकी खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसी तरह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के विघ्नहर्ता गणेश में पार्वती का रोल निभा रहीं मदिराक्षी ने अपनी मां को नए साल का तोहफा देने के लिए अपनी कलाई पर मां का टैटू गुदवा लिया है।
इस समय इस शो में चंद्रधर की कहानी दिखाई जा रही है, जो अपने बेटों के साथ सफर कर रहा होता है और खराब मौसम की वजह से गलत दिशा में चला जाता है, जहां उसकी नाव पर सांपों का हमला होता है।
बीता साल बड़ा मुश्किलों भरा रहा और 2021 की शुरुआत के साथ ही सारी दुनिया को यह उम्मीद है कि हम जो भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं वो जल्द खत्म हो जाएंगी। इन मुश्किल हालात में सभी की जिंदगी में एक चीज बरकरार रही और वो थी उनका परिवार।
ऐसे में मदिराक्षी ने भी अपनी मां को धन्यवाद देने का फैसला किया, जो ना सिर्फ वर्तमान हालात में उनका सहारा बनीं बल्कि उनकी पूरी जिंदगी उनका साथ दिया। उन्होंने अपनी मां को नए साल पर कुछ स्पेशल सरप्राइज़ गिफ्ट देने के उद्देश्य से अपनी कलाई पर मां का टैटू बनवा लिया।
इस बारे में बताते हुए मदिराक्षी ने कहा, “मांएं हम सभी की जिंदगी की सबसे खास इंसान होती हैं और मेरी मां ने मेरी सारी जिंदगी मुझे संभाला है। मैंने जो भी फैसले लिए, उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया और उनके साथ मेरा जो रिश्ता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लंबे समय से मैं उनके लिए कुछ करना चाह रही थी, लेकिन मैं तय नहीं कर पा रही थी कि मैं क्या करूं। अचानक मेरे दिमाग में यह आइडिया आया कि मैं मां का टैटू बनवा लूं, जो मुझे हमेशा यह याद दिलाएगा कि मैं अपनी मां को कितना चाहती हूं।“


