- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अपने दादाजी की तरह विंटेज कार के मालिक बनना चाहते हैं ज़ान खान
मुम्बई : हम जानते हैं कि ज्यादातर लड़कों को कारों से बेहद लगाव होता है, लेकिन जब बात विंटेज कारों की हो, तो उनका यह आकर्षण कई गुना बढ़ जाता है। और क्यों ना हो? विंटेज कारें अपने आप में एक लिखित इतिहास हैं। वह ऐतिहासिक धरोहर हैं, जिनके साथ एक क्लासिक कहानी जुड़ी होती है।
इंडियन टेलीविजन के हार्टथ्रॉब ज़ान खान भी इससे अलग नहीं हैं! सोनी टीवी के आने वाले शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में रणधीर का रोल निभा रहे इस एक्टर का विंटेज कारों से जुड़ा एक खूबसूरत किस्सा है। दरअसल, उनके दादाजी के पास भी एक विंटेज कार थी, लेकिन उन्हें इसे बेचना पड़ा था। तब से ही ज़ान की दिली ख्वाहिश है कि वो खुद एक विंटेज कार के मालिक बनें।
दिलचस्प बात यह है कि चूंकि यह शो 1947 के दौरान विभाजन से पहले पंजाब स्थित लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, तो इस शो में उस दौर को पूरी सच्चाई और स्वाभाविक तरीके से दर्शाने के लिए मेकर्स ने इसमें क्लासिक विंटेज कारों का इस्तेमाल किया है। ऐसे में शूटिंग करते वक्त ज़ान इन कारों की खूबसूरती पर फिदा हो गए। यहां तक कि इस शो में एक महत्वपूर्ण रोल निभा रहे अवतार गिल भी इन गाड़ियों के साथ शूटिंग करने को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए क्योंकि वो खुद भी विंटेज कारों के बड़े फैन हैं।
अपना उत्साह जताते हुए ज़ान खान ने कहा, “पुरानी चीजों का अपना ही खास आकर्षण होता है। विंटेज कारें अपनी खूबसूरत डिजाइन के चलते हर तरह से एक कलात्मक वस्तु है। इन कारों में गजब का आकर्षण है और मेरे जैसे विंटेज कार प्रेमियों के लिए तो इसमें रोंगटे खड़े कर देने की गारंटी है। मेरा एक दिन विंटेज कार का मालिक बनने का सपना है जैसी मेरे दादाजी के पास थी। लेकिन फिलहाल तो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में अपना रोल निभाते हुए मुझे इन कारों को चलाने का मौका मिल रहा है और मेरा मानना है कि मैं इन कारों के काफी करीब आ गया हूं।”
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का आगामी शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ एक नहीं, बल्कि कई मामलों में अनोखा है। यह तीन लड़कियों की प्रेम कहानी है, जो इतने कठिन दौर में अपने सपनों, उम्मीदों और अरमानों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती हैं।
जाहिर है इस शो के मेकर्स ने बाकी चीजों के अलावा सही कॉस्ट्यूम्स, असेसरीज़, प्रॉप्स और सेट डिजाइन पर भी बहुत ध्यान दिया है।


