- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
“एक साथ पांच प्रोजेक्ट्स पर काम करना और शूटिंग करना, एक मैड फेज़ रहा है।”, जैकलीन फर्नांडीज ने अपने टाइट शेड्यूल पर किया साझा!
जैकलीन फर्नांडीज लगभग एक साल से लगातार काम कर रही हैं। यही वजह है कि जैकलीन फर्नांडीज अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए एक सेट से दूसरे सेट के बीच कश्मकश कर रही हैं। 2021 की सबसे मजबूत लाइनअप के साथ, जैकलीन फर्नांडीज निश्चित रूप से बेस्ट लाइफ जी रही हैं।
अपने काम की आगामी परियोजनाओं पर जैकलीन ने एक प्रमुख प्रिंट पब्लिकेशन के साथ साझा किया, “एक साथ पांच प्रोजेक्ट्स पर काम करना और शूटिंग करना, एक मैड फेज़ रहा है। सभी त्यौहार सेट पर कास्ट और क्रू के साथ मनाए गए हैं। मैंने पिछले साल के अंत में भूत पुलिस के लिए पहाड़ों में शूटिंग शुरू की थी और फिर सर्कस की शूटिंग के लिए मुंबई का रुख किया था। उसके बाद, मैं बच्चन पांडे के लिए राजस्थान गयी थी और अब, राम सेतु की बारी है। ”
वह आगे कहती हैं, “मैं फिल्मांकन की हर प्रक्रिया का आनंद ले रही हूं। इन भूमिकाओं को निभाना रोमांचक है क्योंकि प्रत्येक किरदार एक दूसरे से बहुत अलग है और एक से दूसरे में स्विच करना चुनौतीपूर्ण रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो, जहाँ मैं ब्रेक ले सकती थी, लेकिन मेरे दोस्त, परिवार और टीम ने मेरा भरपूर साथ दिया है, जिस वजह से मैं इतना सब करने में सफल रही हूँ।”
जैकलीन को एक ओर त्योहार आगामी फिल्म के सेट से बिताना पड़ा। जैकी ने त्यौहार का जश्न मनाते हुए, सर्कस के सेट से अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी है और साथ ही, अपने सोशल मीडिया पर बच्चन पांडे से कुछ रंगीन तस्वीरें साझा की है।
दिवाली और क्रिसमस आखिरी दो ऐसे समारोह हैं। वास्तव में, वह हाल ही में इतनी व्यस्त हो गई हैं कि उन्हें बच्चन पांडे के महूरत शॉट के लिए अयोध्या का सफ़र करना पड़ा, जिस वजह से उन्हें प्रिपरेशन और शूट के बीच सिर्फ एक दिन का गैप मिला था।
जैकलीन जल्द सलमान खान के साथ किक 2, सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर के साथ भूट पुलिस, अक्षय कुमार और कृति सेनन के साथ बच्चन पांडे, रणवीर सिंह के साथ सर्कस और अक्षय कुमार व नुसरत भरत के साथ राम सेतु जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।


