- From Commanding the Big Screen to Owning the Conversation: Megastar Chiranjeevi Arrives on Netflix Soon with ‘Chiranjeevi’s Megaverse’
- डाबर रियल ने दिवाली पर रिश्तों की मिठास और अपनापन का जश्न मनाने के लिए लॉन्च किया नया अभियान "रियल बॉन्ड्स विद रियल ग्रीटिंग्स"
- शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया की गोल्डन जुबली का भव्य आयोजन, 50 वर्षों की सेवा और समर्पण का उत्सव
- Pearl Stacks to Maximalist Choker Sets: Bollywood Ladies Show How to Level Up Your Ethnic Jewellery Game this Diwali
- Madhuri Dixit to Dia Mirza: Bollywood Ladies Show How to Stun in Exquisite Sarees this Diwali
‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी‘ में एक डांस मुकाबले के लिए नेहा मार्दा और सपना ठाकुर ने 6 घंटे तक की रिहर्सल!
ज़ी टीवी का प्राइमटाइम शो ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी‘, दो नन्हें बच्चों (ऋषि और रोली) की मासूम दुनिया दिखा रहा है, जो अपने पैरेंट्स के बीच खोया प्यार लौटाकर अपनी ‘हैप्पी फैमिली‘ पूरी करना चाहते हैं। दोनों मिलकर अपने पैरेंट्स – शुभ्रा (नेहा मार्दा) और कुलदीप (सिद्धांत वीर सूर्यवंशी) के बीच पैदा हुई दरार भरने के मिशन पर हैं।
जहां ये दोनों बच्चे अपने मां-बाप को करीब लाने में जुटे हैं, वहीं समायरा (सपना ठाकुर) भी कुलदीप की बीजी (कुलदीप की मां) की नजरों में कुलदीप की आदर्श जीवनसाथी बनने की कोशिश कर रही है। हालांकि एक आदर्श पत्नी होने के नाते शुभ्रा भी हार नहीं मानने वालीं। आने वाले एपिसोड में दोनों एक दूसरे से डांस का मुकाबला करती नजर आएंगी, जिसमें दोनों कुलदीप और उनकी बीजी को इम्प्रेस करने की कोशिश करती हैं।
शुभ्रा और समायरा ‘नगाड़ा संग ढोल बाजे‘ पर डांस करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। इस खास सीक्वेंस के लिए दोनों अभिनेत्रियों ने 6 घंटे से ज्यादा समय तक रिहर्सल की! दोनों लेडीज़ ने अपने ग्लैमरस अवतार और बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, भले ही यह सारी कवायद एक सीक्वेंस के लिए ही क्यों ना हो!
इस बारे में बताते हुए नेहा ने कहा, ‘‘हमने ‘नगाड़ा संग ढोल‘ गाने पर परफॉर्म किया। इस ट्रैक में जबर्दस्त जोश है, और इसके साथ चनिया-चोली पहनने से मेरी परफॉर्मेंस में जान आ गई। उस वक्त बिल्कुल फिल्म ‘राम लीला‘ जैसा माहौल बन गया था। उस दिन आसपास का नजारा ही अलग था, क्योंकि सेट पर आम दिनों की तुलना में ज्यादा लोग मौजूद थे। सभी बड़े खुश थे, डांस कर रहे थे और पूरे जोश में शूटिंग कर रहे थे। उस दिन हमारे डायरेक्टर अरविंद बब्बल सर और कोरियोग्राफर हबीबा जी भी सेट पर थे और मैं उनकी मौजूदगी में इस डांस सीक्वेंस की शूटिंग को लेकर बेहद उत्साहित थी। सच कहूं तो यह बड़ा मुश्किल गाना था, लेकिन चूंकि मुझे डांस करना बहुत पसंद है, इसलिए मैं बहुत थकी होने के बावजूद यह मौका गंवाना नहीं चाहती थी। इसे लेकर मुझे कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि हमने इसे पूरी तरह एंजॉय किया।‘‘
आगे सपना ने बताया, ‘‘हमने एक दिलचस्प डांस सीक्वेंस की शूटिंग की और इसमें अपना पूरा जोश और जी-जान लगा दी। हमने इसमें बढ़िया आउटफिट्स पहने और अपने एक्ट को सही तरीके से प्रस्तुत करने के लिए 6 घंटे तक रिहर्सल की। हमारी कोरियोग्राफर हबीबा जी ने एक शानदार एक्ट सेट किया था। उनके स्टेप्स पर डांस करके बहुत मजा आया। इस दौरान सेट का पूरा माहौल ही बदल गया था। सभी हमें सपोर्ट कर रहे थे और हमारे लिए काम कर रहे थे। मैं उम्मीद करती हूं दर्शकों को भी हमारा यह डांस बहुत पसंद आएगा।‘‘
वैसे, हम भी शुभ्रा और समायरा के बीच यह डांस मुकाबला देखने के लिए वाकई बहुत उत्साहित हैं। तो आपको क्या लगता है, इन दोनों में से कौन जीतेगा?


